डेस्क : असम पुलिस की टीम ने आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के दिल्ली में निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर छापेमारी की। पवन खेड़ा इस समय घर पर मौजूद नहीं हैं। पुलिस टीम उनके घर की तलाशी ले रही है और मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, टीम पवन खेड़ा से पूछताछ करने और जरूरी दस्तावेज जब्त करने पहुंची है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टीम अरेस्ट करने भी आई थी, लेकिन खेड़ा के अनुपस्थित होने के कारण फिलहाल केवल तलाशी ही जारी है।
यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा की शिकायत पर हुई है। 5 अप्रैल को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन खेड़ा ने बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि रिनिकी शर्मा के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं- मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और एंटिगुआ एंड बारबुडा। साथ ही, दुबई में हाई-एंड प्रॉपर्टी और अमेरिका में कई लाख करोड़ रुपये के निवेश का भी आरोप लगाया। खेड़ा ने कहा था कि ये दस्तावेज विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से मिले हैं और कांग्रेस जल्द ही और सबूत पेश करेगी। ये आरोप असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मी के बीच लगाए गए हैं।
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को फर्जी, AI-फोटोशॉप्ड और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से लिए गए बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में बाधा डालने के लिए ये झूठ फैला रही है। सीएम ने चेतावनी दी कि उनकी पत्नी के साथ मिलकर वे क्रिमिनल और सिविल डिफेमेशन का केस दायर करेंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

