पेट्रोल-डीजल के नए रेट शुक्रवार को जारी हो गए हैं और आज आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जाएंगे तो थोड़ी सी राहत जरूर महसूस करेंगे। 22 मार्च से एक-दो दिन छोड़कर रोज महंगा होने वाले पेट्रोल-डीजल में आज लगातार दूसरे दिन शांति है। इससे पहले बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
आज पेट्रोल-डीजल की तेजी पर ब्रेक लगा है और रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। बता दें 18 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर।
मेट्रो शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है,जबकि डीजल सबसे महंगा हैदराबाद में 105.49 रुपये लीटर है।
मुंबई और ठाणे में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर 120 रुपये को पार कर गया। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 104.77 रुपये हो गई है। वहीं, ठाणे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.65 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 104.90 रुपये है। इससे पहले, 3 नवंबर, 2021 को पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत थी 106.62 रुपये प्रति लीटर।
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 122.93 | 105.34 |
| मुंबई | 120.51 | 104.77 |
| भोपाल | 118.14 | 101.16 |
| जयपुर | 118.03 | 100.92 |
| रांची | 108.71 | 102.02 |
| पटना | 116.23 | 101.06 |
| चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
| बेंगलुरु | 111.09 | 94.79 |
| कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
| दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
| आगरा | 105.03 | 96.58 |
| लखनऊ | 105.25 | 96.83 |
| अहमदाबाद | 105.08 | 99.43 |
| चंडीगढ़ | 104.74 | 90.83 |
| पोर्ट ब्लेयर | 91.45 | 85.83 |
स्रोत: आईओसी













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
