मैनपुरी:लोकसभा चुनावों को बीच मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लेकर राजनीतिक सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने जहां सपा को आड़े हाथों लेते हुए महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप लगाय तो तो सपा ने इसके लिए भाजपा की जवाबदेह ठहरा दिया। पूरे मामले में पुलिस की सक्रियता के चलते दो एफआईआर भी सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर दर्ज कर ली गईं। अब इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखइलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि नाकारात्मक राजनीति करने वालों की इस बार हार होगी। जो गड्डा खोदते हैं वह खुद उसमें गिरते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘सपा ने हमेशा महाराणा प्रताप जी का सम्मान किया है। राजनीति के लिए भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर सकती है। किसी भी सीमा तक जा सकती है। भाजपा की बातें झूठी, वादे झूठे हैं। देश के प्रधानमंत्री एक रैली में बातें झूठी, वादे झूठे को रीपीट कर रहे थे। ये लाइनें हमारी, मोहम्मद दिन साहब साहब की हैं। उन्होंने एक कविता लिखी थी जिससे पहले हम लोग इसके बारे कह रहे थे कि बातें झूठी, झूठे वादे। आज ये बात उनके ही मुंह पर आ गई हैं। हो सकता है। वह भाजपा को बताना चाहते हों कि बहुत झूठ बोल लिया अब जनता सच सुनना चाहती है।’
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर नारेबाजी का आरोप
शनिवार की देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ करहल चौराहे पर रोड शो किया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ अराजक तत्वों ने चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर नारेबाजी और अभद्रता की। कुछ लोग सपा का झंडा लिए हुए थे। इसके बाद रात दो बजे एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें भाजपा समर्थक महाराणा प्रताप की प्रतिमा की पानी से धुलाई कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर लिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तीन युवकों की पहचान की गई। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सपा ने चुनाव आयोग को ज्ञापन भेज कर जहां भाजपा पर माहौल बिगाड़ने और एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भी सपा पर माहौल खराब करने और महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप लगाया है।