• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
RR को पछाड़ KKR बना नंबर-1, CSK टॉप-4 में; LSG की हार से इनको फायदा

राजस्थान की हार से कोलकाता ने रचा इतिहास, आईपीएल में पहली बार होगा ऐसा

May 16, 2024
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

राजस्थान की हार से कोलकाता ने रचा इतिहास, आईपीएल में पहली बार होगा ऐसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
RR को पछाड़ KKR बना नंबर-1, CSK टॉप-4 में; LSG की हार से इनको फायदा

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 का 65वां मुकाबला बुधवार, 15 मई का रात गुवाहटी में बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 5 विकेट से गंवाकर आरआर ने प्लेऑफ से पहले हार का चौका लगाया है। राजस्थान की इस लगातार गिरती परफॉर्मेंस से कोलकाता नाइट राइडर्स को जबरदस्त फायदा हुआ है। केकेआर ने आरआर की इस हार के साथ आईपीएल में इतिहास रच दिया है। जी हां, कोलकाता आईपीएल करियर में पहली बार इस साल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। जी हां, अब उनसे नंबर-1 का ताज कोई नहीं छीन पाएगा। टीम 13 में से 9 मैच जीतकर 19 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है।

केकेआर ने आईपीएल के दो खिताब जरूर जीते हैं, मगर कभी उन्होंने लीग स्टेज का अंत आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए नहीं किया था। यह पहला मौका है जब कोलकाता नाइट राइडर्स लीग स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 के स्थान पर रहकर करेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का आगाज जीत की हैट्रिक लगाकर किया था, इसके बाद जरूर टीम लड़खड़ाई थी, मगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से पहले टीम वापस जीत के ट्रैक पर लौट आई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बारिश के चलते मैच रद्द होने से पहले केकेआर ने जीत का चौका लगाया था।

कोलकाता इस सीजन सिर्फ तीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से हारा है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली इस टीम से इस साल तीसरे खिताब की उम्मीद लगाई जा रही है।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा अंक बटोरने की रेस में केकेआर की टक्कर अब सिर्फ आरआर से ही रह गई थी। मगर अब राजस्थान बचा हुआ एक मैच जीतकर अधिकतम 18 अंकों तक ही पहुंच सकता है, वहीं केकेआर पहले से ही 19 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स का आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही है, अगर टीम यह मैच जीतने में सफल रहती है तो वह इस सीजन 20 अंक का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र टीम बन जाएगी।

Tags: IPL 2024
Previous Post

नौकरी के नाम पर झूठ का ढोल बजाने से प्रायश्चित नहीं होगा: सम्राट चौधरी

Next Post

मसाला विवाद के बीच एक्शन मोड में कॉमर्स मिनिस्ट्री, निर्यात को लेकर उठाए ये कदम

Next Post
एवरेस्ट के फिश करी मसाले पर उठे सवाल, इस मार्केट से वापस लेने के आदेश

मसाला विवाद के बीच एक्शन मोड में कॉमर्स मिनिस्ट्री, निर्यात को लेकर उठाए ये कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
  • राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी
  • भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव
  • टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In