• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रायबरेली-अमेठी समेत 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज,5वें चरण में कई दिग्गज

रायबरेली-अमेठी समेत 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज,5वें चरण में कई दिग्गज

May 20, 2024
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

रायबरेली-अमेठी समेत 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज,5वें चरण में कई दिग्गज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
रायबरेली-अमेठी समेत 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज,5वें चरण में कई दिग्गज

नई दिल्ली। 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर सोमवार को 5वें चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा। इस चरण में 2 हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर भी वोटिंग होगी, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं। इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा। इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

सोमवार को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा। 5वें चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास थीं। मतदान की पूर्व संध्या पर निर्वाचन आयोग ने बताया कि मुंबई, ठाणे और लखनऊ के मतदाताओं ने अतीत में मतदान के प्रति उदासीनता दिखाई है। वहां के शहरवासियों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। पिछले 4 चरणों में अब तक कुल 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

5वें चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), शांतनु ठाकुर (बनगांव), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण) शामिल हैं। ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान होगा, जहां बीजद अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उम्मीदवारों में शामिल हैं। उत्तरी महाराष्ट्र और मुंबई महानगर क्षेत्र के 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में 2.46 करोड़ नागरिक 264 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान करने के पात्र हैं।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), भारती पवार (डिंडोरी) और कपिल पाटिल (भिवंडी), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण), और मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ और भाजपा उम्मीदवार एवं वकील उज्ज्वल निकम (मुंबई उत्तर मध्य सीट) इस दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। इनके अलावा धुले, नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण में भी मतदान होगा। केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से कर रही थीं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जबकि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था।

राजनाथ सिंह की चौथे कार्यकाल पर नजर
लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चौथे कार्यकाल पर नजर है। उनका मुकाबला सपा के मौजूदा विधायक (लखनऊ मध्य से) रविदास मेहरोत्रा से है। उत्तर प्रदेश में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा। 5वें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति और सांसद लल्लू सिंह-फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मुकाबले में हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 17.37 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। लद्दाख में कांग्रेस उम्मीदवार सेरिंग नामग्याल, भाजपा के ताशी ग्यालसन और निर्दलीय उम्मीदवार एवं नेकां के बागी नेता हाजी हनीफा जान के बीच कड़ा मुकाबला है।

पश्चिम बंगाल में 7 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेराम्पुर, हुगली और आरामबाग लोकसभा सीट पर मतदान होगा। बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के देबदूत घोष से है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे व पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित स्टार प्रचारकों ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए रैलियां की हैं। बिहार की पांच लोकसभा सीट सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी सोमवार को मतदान होगा। राजग की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने हाजीपुर, सारण और मुजफ्फरपुर में रैलियां कीं। हाजीपुर से चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बाकी 2 सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मैदान में हैं।

ओडिशा के विधानसभा चुनाव को लेकर भी मतदान
झारखंड में तीन लोकसभा सीट और गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में चतरा से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन तीनों सीट पर जीत दर्ज की थी। ओडिशा की पांच लोकसभा सीट और 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। राज्य में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्य सरकार में उनके सहयोगी बिक्रम अरुखा, निरंजन पुजारी, पीके अमात, तुकुनी साहू, रीता साहू और एसपी नायक शामिल हैं। कुल मिलाकर 40 उम्मीदवार अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। छठे और सातवें चरण का मतदान क्रमश: 25 मई और एक जून को होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Previous Post

लीग स्टेज का हुआ अंत, इन 3 टीम को रहेगा प्लेऑफ में ना पहुंचने का मलाल

Next Post

पहाड़ों तक पर छूटे पसीने, 47 डिग्री में तपेगा UP; आज पड़ेगी भीषण गर्मी

Next Post
Delhi Weather

पहाड़ों तक पर छूटे पसीने, 47 डिग्री में तपेगा UP; आज पड़ेगी भीषण गर्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In