स्पोर्ट्स डेस्क:भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने करियर के उस फेज हैं, जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं। कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी देखने को मिला। कोहली ने रविवार को रांची के मैदान पर शतक जड़कर हैरतअंगेज इतिहास रच डाला। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक सेंचुरी जमाने वाले वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने अपने करियर में टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
कोहली 2023 में सचिन को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले प्लेयर बने थे। सचिन ने वनडे में 49 सेंचुरी लगाईं। 37 वर्षीय कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं, सचिन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पांच शतक ठोके थे। कोहली ने 9 महीने बाद वनडे में शतक लगाया है। वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी।
रांची वनडे में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद, कोहली और रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित 22वें ओवर में लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) का बल्ला नहीं चला। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें की तीसरी गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000वां शतक था। कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्हें बर्गर ने 43वें ओवर में रिकेल्टन को कैच कराया। कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
