• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक्यू बोला है

रूस को जी-20 से बाहर करना नहीं होगा आसान

April 8, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

रूस को जी-20 से बाहर करना नहीं होगा आसान

2023 में भारत होगा फोरम का अध्यक्ष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 8, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक्यू बोला है

File Photo

क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद रूस को जी-8 फोरम से बाहर होना पड़ा था। 2017 में रूस के पूरी तरह इस फोरम से अलग होने के बाद ये फोरम जी-7 में तब्दील हो गया था। यूक्रेन पर हमले के बाद एक बार फिर ऐसे हालात बन रहे हैं। अमेरिका, रूस को जी-20 फोरम से हटाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

इस साल अक्तूबर-नवंबर के बीच जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होनी है। इस बैठक से पहले अमेरिका और पश्चिमी देश इस फोरम से रूस को अलग करने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन क्या रूस को जी-20 फोरम से अलग करना इतना आसान है ? क्या जी-20 भी जी-19 बन पाएगा? ऐसा हो पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

रूस को मिलेगा तीन देशों का समर्थन
विदेश नीति के जानकारों की मानें, तो यूक्रेन पर हमले के बाद वैसी स्थिति अब भी बन रही है, जैसी जी-8 देशों से रूस को निलंबित किए जाने के समय बनी थी। लेकिन दोनों फोरम की संरचना अलग-अलग है। जी-8 के बाकी सात देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल थे।

इस फोरम में भारत-चीन या दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल नहीं थे। ये जी-20 फोरम में ये तीनों ही आर्थिक शक्तियां शामिल हैं। दरअसल, जी-20 देश दुनिया की 80 फीसदी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करते हैं और करीब-करीब यह पूरी दुनिया ही है। जी-20 देशों में स्पष्ट है कि भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका कभी भी रूस के निलंबन का समर्थन नहीं करेंगे।

रूस को निमंत्रण भेजने पर अड़ा इंडोनेशिया
अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए सबसे बड़ी समस्या ये है कि जी-20 फोरम का मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया जी-20 देशों के प्रमुखों की बैठक के लिए रूस को आमंत्रित करने पर अड़ा गया है। जबकि अमेरिका-यूरोप चाहते हैं कि इंडोनेशिया रूस को न आमंत्रित करे। लेकिन वो अमेरिका की बात नहीं मान रहा है। इंडोनेशिया ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो पुतिन को निमंत्रण भेजेगा।

हालांकि संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन से रूसी सैनिकों को हटाने के प्रस्ताव का इंडोनेशिया ने समर्थन किया था, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं था कि वह अमेरिका या यूरोप के साथ खड़ा है। दरअसल, भारत की तरह इंडोनेशिया की विदेश नीति भी स्वतंत्र रही है। वह कभी किसी महाशक्ति का पिछलग्गू नहीं रहा है। इंडोनेशिया के रूख से साफ है कि जी-20 की बैठक में पुतिन शिरकत करेंगे।

2023 में भारत होगा जी-20 का अध्यक्ष
2023 में जी-20 फोरम की अध्यक्षता भारत के पास आ जाएगी। अध्यक्षता भारत के पास आ जाने के बाद पश्चिमी देशों के लिए रूस को जी-20 फोरम से निलंबित किए जाने की राह और मुश्किल हो जाएगी। भारत अपनी अध्यक्षता में कभी भी रूस के निलंबन की नौबत नहीं आने देगा। मतलब साफ है कि अमेरिका-यूरोप को रूस को इस फोरम से निलंबित करने के लिए 2024 तक इंतजार करना होगा।

जानकारों का कहना है कि जिस प्रकार इंडोनेशिया ने अपनी स्वतंत्र विदेश नीति का परिचय दिया है, करीब-करीब वही रुख भारत का भी रहेगा क्योंकि भारत स्वतंत्र विदेश नीति की राह चलता है।

हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचता है तो जी-20 फोरम में पुतिन का आना इस समस्या के समाधान के लिए जारी गतिरोध को तोड़ने में भी कोई रास्ता खोल सकता है, क्योंकि साइडलाइन वार्ताओं में कई बार समाधान के रास्ते निकल आते हैं। लेकिन देखना यह भी होगा कि पुतिन के जाने पर अमेरिका और यूरोपीय देश सम्मेलन का बहिष्कार तो नहीं करेंगे, जिसकी आशंका ज्यादा है।

जानकारों का मानना है कि यदि अमेरिका, रूस को जी-20 देशों के फोरम से निकालने में कामयाब भी रहता है तो भी इसका रूस को प्रत्यक्ष तौर पर कोई नुकसान नहीं है क्योंकि आर्थिक प्रतिबंधों के कारण जो क्षति होनी थी वह हो रही है।

 

Previous Post

मई में और सताएगी कच्चे तेल की गर्मी, पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की उम्मीद कम

Next Post

‘जब नागरिक बात करें तो वह भारत की भाषा में हो’ अमित शाह ने दिया हिंदी के उपयोग पर जोर

Next Post
मोदी के पीएम बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुधरे हालात, सीआरपीएफ स्थापना दिवस में बोले अमित शाह

'जब नागरिक बात करें तो वह भारत की भाषा में हो' अमित शाह ने दिया हिंदी के उपयोग पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In