• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
साड़ी से गर्दन कस मार डाला, सियार से लड़ते-लड़ते बेहोश; बुजुर्ग महिला की गजब दिलेरी

साड़ी से गर्दन कस मार डाला, सियार से लड़ते-लड़ते बेहोश; बुजुर्ग महिला की गजब दिलेरी

September 10, 2025
राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति दंपति ने अर्पित किए पुष्प

राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति दंपति ने अर्पित किए पुष्प

April 20, 2026
राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत में स्वागत

राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत में स्वागत

April 20, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वार: विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

April 20, 2026
हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

April 20, 2026
एनकाउंटर

मासूम का हत्यारा मामा मुठभेड़ में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिली मौत

April 20, 2026
मंदिर का धन देवता का, सरकार का नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

यूकेजी छात्रा की मौत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, कहा- शिक्षा सेवा नहीं, व्यापार बनती जा रही

April 20, 2026
गुजरात में ‘आप’ नेताओं पर हवाला रैकेट के आरोप, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

गुजरात में ‘आप’ नेताओं पर हवाला रैकेट के आरोप, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

April 20, 2026
मोदी–पुतिन सेल्फी पहुँची अमेरिकी कांग्रेस: भारत नीति पर कड़ा सवाल

भारत-रूस रक्षा समझौता लागू, अब एक-दूसरे की धरती पर तैनात होंगे सैनिक

April 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, बुकिंग और सप्लाई सामान्य

April 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में ईंधन संकट, भारत में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

April 20, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देशभर में मौसम ने बदला मिजाज, कहीं लू का असर तो कहीं बारिश का अलर्ट

April 20, 2026
थरूर

होर्मुज संकट के बीच चमका भारत का विजिनजम पोर्ट, शशि थरूर ने की तारीफ

April 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

साड़ी से गर्दन कस मार डाला, सियार से लड़ते-लड़ते बेहोश; बुजुर्ग महिला की गजब दिलेरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 10, 2025
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
साड़ी से गर्दन कस मार डाला, सियार से लड़ते-लड़ते बेहोश; बुजुर्ग महिला की गजब दिलेरी

शिवपुरी। शिवपुरी में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। महिला 30 मिनट तक सियार से लड़ती रही। उन्होंने जान बचाने के लिए अपनी साड़ी का फंदा बनाया और सियार का जबड़ा पकड़कर उसके गले में कस दिया। इस दौरान सियार लगातार हमला करता रहा। बुजुर्ग महिला ने फंदे को तब तक खींचकर रखा जब तक सियार ने दम नहीं तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला सियार से लड़ते लड़ते बेहोश तक हो गईं। उन्हें गांव वालों ने देखा तो अस्पताल पहुंचाया। उनको करीब 6 घंटे बाद अस्पताल में होश आया।

सियार ने महिला के शरीर पर 18 जगह काटा है। जिला अस्पताल में भर्ती सूरजिया बाई जाटव बदरवास थाना क्षेत्र के बरखाड़ी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि परिवार खेती करता है। घर पर मवेशी हैं उनके लिए हर दिन घास लानी होती है। मैं खेत में घास काट रही थी, इसी दौरान पुलिया की ओर से कुछ आवाज आई। मैं कुछ समझ पाती इससे पहले एक सियार ने मुझ पर हमला बोल दिया।

सूरजिया बाई जाटव ने बताया कि अचानक हुए इस हमले से मैं जमीन पर गिर गई। सियार ने मुझे काटना शुरू कर दिया। सबसे पहले उसने मेरे पैरों पर दांत गड़ाए। मैं दर्द के मारे चीख उठी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया क्योंकि खेत के आसपास कोई नहीं था। मेरे चीखते ही सियार और ज्यादा हमलावर हो गया। वह हाथ पर काटने लगा। मौत सामने दिखने लगी। सियार मुझे नोंच रहा था।

कुछ देर में तय किया कि मरना तय है तो एक बार लडूं। मैंने हिम्मत जुटाई और दोनों हाथों से सियार के जबड़े पकड़ लिए। वह थोड़ा कमजोर पड़ा तो मैं तेजी से पलटी मारकर उसके ऊपर बैठ गई। सियार को संभालना मुश्किल हो रहा था। मैंने उसके जबड़ों को अलग अलग दिशा में खींचना शुरू कर दिया। लगातार जबड़े खींचने से खून आने लगा, वह घायल हुआ तो हमला करना कम किया।

सूरजिया बाई जाटव ने बताया कि मैं उससे लड़ तो रही थी, लेकिन मैं भी थकने लगी थी। करीब 20 मिनट बीत गए थे। उसे मारूं कैसे, यह समझ नहीं आ रहा था क्योंकि उसे नहीं मारती तो वह मुझे मार देता। मेरे दिमाग में आया कि फंदे से इसका गला कस दूं। मैंने तत्काल अपनी साड़ी निकालना शुरू की। एक हाथ से पकड़ कमजोर होने पर वह मुझ पर हावी होने लगा। वह फिर से हमला करता उससे पहले ही मैं उसके ऊपर बैठकर साड़ी निकाल दी।

सूरजिया बाई ने कहा कि जैसे तैसे फंदा बनाया और उसके गले पर डाल दिया। मैं तब तक फंदे को कसी रही जब तक सियार ने दम नहीं तोड़ दिया। सूरजिया के पोते देवेंद्र जाटव का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही परिवार लोग मौके पर पहुंचे। दादी बेहोश थीं, उनके हाथ पैर खून से लथपथ थे। पास ही सियार मृत पड़ा था, जिसके गले में दादी की साड़ी का फंदा था।

देवेंद्र जाटव ने बताया कि आनन-फानन में एम्बुलेंस मंगाई गई। दादी को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आधी रात को उन्हें होश आया, तब परिवार ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों ने कहा कि सियार के हमले में सूरजिया को कई गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज जारी है। हम उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।

Previous Post

नेपाल में Gen Z सब कुछ बर्बाद करने पर तुला, फूंक डाला देश का सबसे लग्जरी होटल

Next Post

कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM; भारत से भी कनेक्शन

Next Post
कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM; भारत से भी कनेक्शन

कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM; भारत से भी कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति दंपति ने अर्पित किए पुष्प
  • राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत में स्वागत
  • जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वार: विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
  • हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल
  • मासूम का हत्यारा मामा मुठभेड़ में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिली मौत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In