• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
साधुओं की संगति व हरी कथा है दुर्लभ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधुओं की संगति व हरी कथा है दुर्लभ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

November 15, 2025
विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

June 28, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना

June 28, 2026
सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

June 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

June 28, 2026
दिल्ली से शेख हसीना का तीखा हमला, चुनावी दौर में बांग्लादेश की राजनीति उबाल पर

‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान

June 28, 2026
सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

June 28, 2026
अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

June 28, 2026
मन की बात में गूंजी भारतीय एथलेटिक्स की सफलता, गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक दौड़

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत

June 28, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, सपा के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती

June 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

साधुओं की संगति व हरी कथा है दुर्लभ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

शामलाजी में पधारे शांतिदूत, श्री रणछोड़ धर्मशाला में हुआ पावन प्रवास  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 15, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
साधुओं की संगति व हरी कथा है दुर्लभ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
साधुओं की संगति व हरी कथा है दुर्लभ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
साधुओं की संगति व हरी कथा है दुर्लभ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
शामलाजी, अरवल्ली:गुजरात की धरा पर लगातार दो चतुर्मास करने वाले, गुजरात की विस्तृत यात्रा करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अखण्ड परिव्राजक अब गुजरात की अपनी संघ प्रभावक यात्रा को सुसम्पन्न कर राजस्थान की धरा पर पधारने वाले हैं। इससे पहले शनिवार को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने साबरकांठा जिले के गदाधर गांव से मंगल प्रस्थान किया। आचार्यश्री की राजस्थान राज्य से बढ़ती निकटता के कारण राजस्थान के उदयपुर, कांकरोली, भीलवाड़ा आदि मेवाड़ क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम बना हुआ है। विहार के दौरान आचार्यश्री ने साबरकांठा जिले से अरवल्ली जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया। अरवल्ली जिले के प्रारम्भ होते ही मार्ग के आसपास अरावली पर्वत शृंखला की पहाड़ियां भी दिखाई देने लगीं। इसके साथ ही अब मौसम में शीतलता महसूस हो रही है। मार्ग में दर्शन करने वाले लोगों को आशीष प्रदान करते हुए लगभग 12 किलोमीटर का विहार कर शामलाजी में पधारे।
शामलाजी गुजरात का एक प्रमुख तीर्थस्थान है। यहां भगवान विष्णुत को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो ग्यारहवीं शताब्दी से निर्मित है। भगवान विष्णु के हाथ में ली हुई गदा सामान्य से ज्यादा बड़ा है, इसलिए इसे लोगों द्वारा गदाधर विष्णु मंदिर भी कहा जाता है। आज शामलाजी में उत्तर गुजरात श्रावक समाज द्वारा मंगल भावना समारोह भी आयोजित था। आचार्यश्री शामलाजी में स्थित श्री रणछोड़ धर्मशाला में पधारे। शामलाजी के लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया।
धर्मशाला परिसर में ही आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि हमारे जीवन में साधुओं की संगति का बहुत महत्त्व है। प्रश्न हो सकता है कि साधु-संतों की संगति करने से क्या लाभ हो सकता है? उत्तर दिया गया कि पहली बात है कि साधुओं का तो दर्शन ही अपने आप में पुण्य है। साधु अपने आप में जंगम तीर्थ होते हैं। गृहत्यागी, तपस्वी साध्वी जो पूर्णतया अहिंसक होते हैं, ऐसे साधु के मुखदर्शन से ही पापकर्म झड़ते हैं। साधुओं की एक घड़ी, आधी घड़ी, पाव घड़ी का भी सान्निध्य मिल जाए तो लाभ प्राप्त हो सकता है। मोह-माया से विरत, त्याग-वैराग्य व आध्यात्मिकता से ओतप्रोत साधु के दर्शन व प्रवचन श्रवण ही हो जाए तो कितना लाभ प्राप्त हो सकता है। आंखों से दर्शन का लाभ और प्रवचन श्रवण से कानों को लाभ प्राप्त हो सकता है। साधु के प्रवचन श्रवण से आदमी के मन में श्रद्धा का भाव जागृत हो जाए तो आदमी के जीवन का कल्याण हो सकता है। कभी आदमी में इतनी श्रद्धा हो जाए तो वह प्रत्यख्यान कर ले तो फिर वह मोक्ष की दिशा में भी आगे बढ़ सकता है और उसकी आत्मा कभी मोक्ष को भी प्राप्त कर सकती है। इसलिए साधुओं की संगति और धर्मकथा का होना दुर्लभ बताया गया है।
गुजरात के पांचों भागों में जाना हुआ: शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री ने जैन धर्म व तेरापंथ धर्मसंघ की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आज शामलाजी में आना हुआ है। अभी तक गुजरात में हैं। अब आगे राजस्थान के मेवाड़, मारवाड़, छोटी खाटू की ओर जाना है। गुजरात में हमारा चतुर्मास प्रवास हुआ है। गुजरात में चतुर्मास करने बाद अब विदाई ली है। गुजरात छुटने वाला है। अब गुजरात से वियोग और राजस्थान से संयोग होने वाला है। इस बार गुजरात में लम्बा रहना हुआ है। दो चतुर्मासों के बीच में गुजरात को छोड़ा ही नहीं। गुजरात के पांचों भागों में हमारा जाना हुआ। अब राजस्थान में प्रवेश का प्रसंग आ रहा है। हमारे परम पूज्य आचार्यों के प्रवास का मुख्य स्थान राजस्थान ही रहा है। साधु जहां भी जाए, कल्याण का कार्य करता रहे। लक्ष्मीपुरा में धार्मिकता-आध्यात्मिकता अच्छा क्रम रहे।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त भिलोड़ा के श्री महावीर चावत ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। भिलोड़ा ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपने आराध्य के समक्ष अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कथाकार श्री श्यामसुन्दर महाराज ने भी आचार्यश्री के स्वागत में कहा कि हमारे गुजरात की पुण्यभूमि को आचार्यश्री ने खूब पवित्र और धन्य किया और बहुत से जीवों के जीवन को धन्य किया। अब आप राजस्थान में पधार रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं जो प्रथम बार आपके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं आपके चरणों में बारम्बार प्रणाम करता हूं। खेड़ब्रह्मा के श्री शंकरलाल जैन ने के.एल. हॉस्पिटल में आचार्य महाश्रमण इमेजिंग सेंटर के लोकार्पण के संदर्भ में अपनी अभिव्यक्ति दी। इमेजिंग सेंटर से संदर्भित पट्ट का लोकार्पण आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में किया गया। आचार्यश्री ने इस संदर्भ में मंगलपाठ सुनाया। अहमदाबाद चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद संचेती ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मण्डल-अहमदाबाद ने गीत का संगान किया। बालक सम्यक बाबेल ने अपनी बालसुलभ प्रस्तुति दी।
Previous Post

लालू परिवार में दरार: रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार छोड़ने का ऐलान किया

Next Post

कोलकाता टेस्ट- खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हुआ

Next Post
भारत-दक्षिण अफ्रीका

कोलकाता टेस्ट- खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण
  • राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना
  • सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत
  • प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान
  • ‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In