• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संभाजी महाराज

संभाजी महाराज: धर्म और स्वराज्य के लिए अडिग संकल्प

March 11, 2025
भारत ने पाक अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

भारत ने पाक अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

May 13, 2025
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं जब तक पी.ओ.के खाली नहीं होता

May 13, 2025
यूनुस

पूर्वोत्तर को लेकर मोहम्मद यूनुस का नया खतरनाक एजेंडा

May 13, 2025
शहबाज शरीफ

भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का यूटर्न, 10 मई को ‘मरका-ए-हक’ घोषित

May 13, 2025
आचार्यश्री

पाटण की धरा पर पधारे तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 13, 2025
हत्या

बलिया में मेरठ जैसी हैवानियत: पत्नी ने प्रेमी संग की फौजी की हत्या

May 13, 2025
पाक सेना का डीएनए और आतंक का कनेक्शन

पाक सेना का डीएनए और आतंक का कनेक्शन

May 13, 2025
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

May 13, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा: वायुसेना के साथ समर्थन और सुरक्षा का नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा: वायुसेना के साथ समर्थन और सुरक्षा का नजरिया

May 13, 2025
जयराम रमेश

कांग्रेस ने पीएम मोदी के संबोधन पर उठाए सवाल

May 13, 2025
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

अमृतसर में जहरीली शराब से 14 मौतें, पुलिस ने की गिरफ्तारी

May 13, 2025
कश्मीर हमारी रगों में है, न कि चर्चा की मेज़ पर

कश्मीर हमारी रगों में है, न कि चर्चा की मेज़ पर

May 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 13, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

संभाजी महाराज: धर्म और स्वराज्य के लिए अडिग संकल्प

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 11, 2025
in ओपिनियन, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
संभाजी महाराज

Image Courtesy: Google

आज, 11 मार्च 2025, हिंदवी स्वराज्य के दुसरे छत्रपती संभाजी महाराज की पुण्यतिथि है। संभाजी महाराज अपने अदम्य साहस और धर्मनिष्ठा के प्रतीक माने जाते हैं, जिन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के दिल में खौफ पैदा कर दिया था। उन्हें प्यार से ‘छावा’ कहा जाता था, जिसका अर्थ “शेर का बच्चा” होता है। वे एक ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने 40 दिनों तक अमानवीय यातनाएँ सहते हुए भी अपने धर्म और स्वराज्य के प्रति अडिग निष्ठा का प्रदर्शन किया। उनकी यह वीरता आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

संभाजी महाराज के शौर्य की नींव
संभाजी महाराज का जन्म 14 मई 1657 को पुरंदर किले पर हुआ था। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराज और उनकी पहली पत्नी सईबाई के सबसे बड़े बेटे थे। मात्र ढाई साल की उम्र में ही उनकी मां का साया उठ गया और उनका पालन-पोषण उनकी दादी, राजमाता जिजाऊ ने किया। जिजाऊ के संस्कारों और शिवाजी महाराज के मार्गदर्शन में संभाजी ने बचपन से ही शस्त्र और शास्त्र दोनों में महारत हासिल की। छोटी उम्र में ही वे अपने पिता के साथ आगरा गए, जहां उन्होंने मुगलों की चालबाजियों को नजदीक से देखा। इस अनुभव ने उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया।

संभाजी बहुभाषी थे और संस्कृत, मराठी सहित कई भाषाओं में पारंगत थे। उन्होंने ‘बुधभूषण’, ‘नायिकाभेद’, ‘सातशतक’ जैसे ग्रंथों की रचना की, जो उनकी साहित्यिक प्रतिभा को दर्शाते हैं। लेकिन उनकी असली पहचान एक योद्धा के रूप में थी, जिसने कभी हार नहीं मानी।

स्वराज्य के रक्षक: एक भी युद्ध में न हारने वाला योद्धा
शिवाजी महाराज के निधन के बाद, 1681 में संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की बागडोर संभाली। इतिहासकार बताते हैं कि उनकी छोटी-सी शासन अवधि (1681-1689) में उन्होंने 100 से अधिक युद्ध लड़े और एक भी नहीं हारा। चाहे वह मुगलों के खिलाफ हो या गोवा में पोर्तुगीज, संभाजी ने हर मोर्चे पर अपनी शक्ति और रणनीति से शत्रुओं को चौंका दिया। उनके युद्ध कौशल और शौर्य ने मुगलों को भयभीत कर दिया था।

40 दिनों की यातनाएँ: अडिग संकल्प की मिसाल
संभाजी महाराज का अंत स्वकीय विश्वासघात के कारण हुआ। 1689 में, उनके ही एक रिश्तेदार की धोखाधड़ी से वे मुगलों के हत्थे चढ़ गए। औरंगजेब ने उन्हें तुलापुर में बंदी बनाया और इस्लाम स्वीकार करने की शर्त पर जिंदा छोड़ने का प्रस्ताव रखा, लेकिन संभाजी महाराज ने यह कहते हुए इसे ठुकरा दिया कि वे अपने धर्म और स्वराज्य से कभी समझौता नहीं करेंगे। इसके बाद शुरू हुआ यातनाओं का वह क्रूर सिलसिला, जो 40 दिनों तक चला। उनके शरीर को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया—आंखें निकाली गईं, नाखून उखाड़े गए, चमड़ी उधेड़ी गई, फिर भी उन्होंने ‘जय भवानी’ और ‘हर हर महादेव’ के अलावा कुछ भी नहीं कहा। अंततः 11 मार्च 1689 को उनकी हत्या कर दी गई और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर भीमा नदी में फेंक दिए गए। लेकिन मराठों ने उनके अवशेषों को संभालकर अंतिम संस्कार किया, जो उनकी लोकप्रियता और बलिदान का प्रमाण है। उस समय छावा की उम्र महज 31 साल थी।

मुगल सल्तनत में खौफ का कारण
संभाजी महाराज की यह वीरता और बलिदान मुगली सल्तनत के लिए एक बड़ा संदेश था। औरंगजेब को लगा था कि संभाजी को खत्म करने से मराठा साम्राज्य कमजोर हो जाएगा, लेकिन इसका उल्टा हुआ। उनके बलिदान ने मराठों में नया जोश भरा और उनकी मृत्यु के बाद भी मराठा शक्ति मजबूत हुई। संभाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, धर्म और आत्मसम्मान के प्रतीक थे। उनकी शहादत ने औरंगजेब के साम्राज्य के पतन की नींव रखी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In