• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

पाटण की धरा पर पधारे तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 13, 2025
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

July 13, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

पाटण की धरा पर पधारे तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

ज्ञान प्राप्ति में बाधक तत्त्वों से बचें विद्यार्थी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 13, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
पाटण की धरा पर पधारे तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
पाटण की धरा पर पधारे तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
पाटण की धरा पर पधारे तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp
पाटण:गुजरात की धरा पर धर्म, अध्यात्म व मानवीय मूल्यों की त्रिवेणी प्रवाहित करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी मंगलवार को पाटण जिला मुख्यालय स्थित हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय में पधारे तो पूरा विश्वविद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से आच्छादित हो गया। विभिन्न विषयों के ज्ञान के स्थान में आध्यात्मिक ज्ञानगंगा प्रवाहित कर आचार्यश्री ने विश्वविद्यालय परिवार को मानों जीवनोपयोगी नवीन खुराक प्रदान कर दी, जो उन्हें आजीवन अभिप्रेरित करती रहेगी।
मंगलवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में सूर्योदय के कुछ समय तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान देदीप्यमान महासूर्य आचार्यश्री महाश्रमणजी कमलीवाड़ा से गतिमान हुए। पुनः धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप वातावरण में दिखाई दे रहा था, किन्तु प्राकृतिक अनुकूलता और प्रतिकूलता के प्रति समभाव रखने वाले युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अगले गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर लोगों को मानवता के मसीहा के दर्शन और मंगल आशीष का लाभ प्राप्त हो रहा था। करीब बारह किलोमीटर का विहार सम्पन्न कर शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी पाटण में पधारे तो पटाणवासियों ने अपने आराध्य का भावभीना स्वागत किया। स्वागत जुलूस के साथ युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी हेमचन्द्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय में पधारे तो विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर आदि विश्वविद्यालय परिवार ने आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया।
विश्वविद्यालय परिसर में प्रवास स्थल से कुछ दूरी पर स्थित श्री अटलबिहारी वाजपेयी कन्वेशन हॉल में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्त्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा और ज्ञान के बिना भीतर में अंधकार बना रहता है। एक सूत्र में कहा गया है कि अज्ञान एक कष्ट है। अज्ञान की चेतना से आवृत व्यक्ति जान ही नहीं पाता कि उसके लिए क्या हितकर और क्या अहितकर है। इसलिए अज्ञान त्याज्य है। अज्ञान से आदमी ज्ञान की ओर बढ़े। असतो मा सद्गमय, तमसो ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मांमृत्यम्गमय- अंधकार से प्रकाश से की ओर, असत् से सत्य की ओर और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले जाने की प्रार्थना की जाती है। आज अज्ञान को दूर करने के लिए कितने-कितने प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय, उच्च विद्यालय, कॉलेज, महाविद्यालय और कहीं-कहीं विश्वविद्यालय और कहीं मान्य विश्वविद्यालय भी उपलब्ध हैं। शिक्षा को लेकर लोगों में बहुत जागरूकता देखने को मिलती है। माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए देश से बाहर भी भेजते हैं।
शिक्षा प्राप्ति का एक सामान्य लक्ष्य तो कमाई करना होता है। हालांकि यह गलत भी नहीं है। शिक्षा से अर्थाजन की क्षमता का विकास हो सकता है, लेकिन शिक्षा मात्र अर्थाजन तक ही नहीं रहे, ज्ञान से आदमी एकाग्रचित्त बनकर अपनी चंचलता को कम किया जा सकता है। शिक्षा का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्य स्वयं सन्मार्ग पर चलने का प्रयास करूंगा और संभव सके तो दूसरों को भी उस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास होना चाहिए। ज्ञान के पांच प्रकार बताए गए हैं। शिक्षा से अतिन्द्रिय ज्ञान की दिशा में भी आगे बढ़ा जा सकता है।
आज हमारा हेमचन्द्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय में आए हैं। आचार्य हेमचन्द्र को कलिकाल सर्वज्ञ के रूप में उपमित किया गया। उनका ज्ञान विशिष्ट कोटि का रहा। संस्कृत भाषा में उनके अनेक ग्रंथ आदि भी हैं। ज्ञानावरणीय कर्म का अच्छा क्षयोपशम होता है, तो नई चीज भी सामने आ सकती है। तेरापंथ धर्मसंघ के चतुर्थ आचार्यश्री श्रीमज्जयाचार्यजी ने में ज्ञानावरणीय कर्म का अच्छा क्षयोपशम था। विद्यार्थी में ज्ञान का अहंकार नहीं होना चाहिए। ज्ञान के प्रति अच्छे सम्मान का भाव होना चाहिए। विद्यार्थी को प्रमादी नहीं होना चाहिए और सदा स्वाध्याय में रत रहने का प्रयास होना चाहिए। विद्यार्थी को परिश्रमी भी होना चाहिए। विद्यार्थी को आलस्य में नहीं जाना चाहिए। गुस्सा, अहंकार, प्रमाद, रोग और आलस्य- ये पांच बाधाएं शिक्षा प्राप्ति में बाधक बनती हैं। इनसे विद्यार्थी बचने का और अपने ज्ञान का अच्छा विकास करने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री महाप्रज्ञजी आज से 23 वर्ष पूर्व पाटण में पधारे थे। तेईस वर्ष बाद मेरा आना हुआ है। यहां शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देने का प्रयास होना चाहिए। पाटरण के समाज में धार्मिक जागृति पुष्ट रहे।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी समुपस्थित जनता को उद्बोधित किया। हेमचन्द्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. किशोरभाई पोरिया ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। रजिस्ट्रार डॉ. रोहितभाई देसाई ने भी आचार्यश्री के स्वागत में अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथ समाज की ओर से श्री मुकेशभाई शाह दोसी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया। बालक काव्य ने अपनी प्रस्तुति दी।
Previous Post

बलिया में मेरठ जैसी हैवानियत: पत्नी ने प्रेमी संग की फौजी की हत्या

Next Post

भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का यूटर्न, 10 मई को ‘मरका-ए-हक’ घोषित

Next Post
शहबाज शरीफ

भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का यूटर्न, 10 मई को 'मरका-ए-हक' घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
  • ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’
  • महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर
  • दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला
  • सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In