• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पीओजेके में जल रही गुस्से की आग

संसाधनों पर पाकिस्तान का कब्जा बर्दाश्त नहीं, पीओजेके में जल रही गुस्से की आग

June 15, 2024
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

संसाधनों पर पाकिस्तान का कब्जा बर्दाश्त नहीं, पीओजेके में जल रही गुस्से की आग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 15, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पीओजेके में जल रही गुस्से की आग

representative picture

मुजफ्फराबाद: कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में कई सालों से पाकिस्तान और उसकी सेना के खिलाफ गुस्से की आग भड़क रही है। हजारों, लाखों की सख्या में प्रदर्शनकरी अक्सर पीओके की सड़कों पर पाकिस्तान विरोधी बैनर लिए दिख जाते हैं। इस समय भी वहां हजारों की तादात में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के कोटली इलाके में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसमें प्रशासन से मांग की गई कि पिछले महीने आयोजित चार दिवसीय मुजफ्फराबाद विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कैदियों को तुरंत रिहा किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने आगे जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि पीओके स्थानीय प्रशासन अपने वादों को पूरा करे, जिसके कारण उन्हें हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद सत्ता मिली थी।

हालांकि, पीओके प्रशासन की मौजूदा अनदेखी ने लोगों को बड़े कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। इसने जेएएसी और यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शनों की लहर को जन्म दिया है। जेएएसी और यूकेपीएनपी के बाग चैप्टर की नेता सलमा हमीद ने रैली में कहा, “पीओजेके के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो दर्शाती हैं कि सरकार ने कभी आम जनता की मांगों को नहीं सुना। लेकिन अब, बहुत प्रयासों के बाद, लोग जागरूक और सजग हैं और सक्रिय रूप से प्रशासन से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हमारे कीमती वोटों और मदद से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने वाले ये प्रशासक हमें बहुत नुकसान पहुंचाते थे।”

उन्होंने कहा कि सत्ता की कुर्सी पर बैठे ये लोग विलासिता का आनंद भोग रहे होते हैं, तो वहीं पीओजेके के लोग गरीबी की मार झेल रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विकास से पूरी तरह वंचित रखा जाता है और साल दर साल स्थिति बदतर होती जा रही है। हमीद ने कहा, “हालांकि, अब हम एकजुट हैं। हिंसक प्रतिक्रियाओं से हमें डर नहीं लगता। जो हमारा है उसे पाने के लिए हम विरोध करेंगे।” नेता ने कहा, “प्रशासन ने हमें धमकाया है और अपने लाभ के लिए हमारे संसाधनों पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।” पीओके के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान ने अपने फायदे के लिए उनके संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। लेकिन इसका लाभ वहीं के स्थानीय लोगों को नहीं मिलता है।

इससे पहले, पीओजेके के पल्लंद्री क्षेत्र में जेएएसी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शन का उद्देश्य यातना, अत्यधिक बल प्रयोग और कश्मीरी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताना था। प्रदर्शनकारियों ने सभी हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की जोरदार मांग की है। हाल ही में कश्मीरी शायर अहमद फरहाद 14 मई को रावलपिंडी से लापता हो गए थे, जिसके एक दिन बाद उनकी पत्नी उरूज जैनब ने उन्हें ढूंढने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में याचिका दायर की थी। अपनी विद्रोही शायरी के लिए मशहूर फरहाद को उनके घर से अगवा कर लिया गया था। ये किडनैपिंग किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना ने की थी।

हाल ही में, पीओजेके में कश्मीरी कार्यकर्ताओं की हिरासत में वृद्धि देखी गई है। इसके बाद विरोध प्रदर्शनों में उनकी रिहाई की मांग की गई है। इन गिरफ्तारियों से स्थानीय लोग भड़के हुए हैं। इसका साथ ही इन्होंने मानवाधिकार संगठनों का ध्यान आकर्षित किया है। इन हिरासतों के पीछे राजनीतिक असहमति से लेकर कश्मीरियों के अधिकारों की वकालत तक के उद्देश्य अलग-अलग हैं। इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक स्वतंत्रता से संबंधित व्यापक मुद्दों को उजागर करती हैं।

जेएएसी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन पीओजेके में अन्याय के खिलाफ असंतोष और सक्रियता की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति के रूप में कार्य करते हैं। विभिन्न अधिकारों और कारणों की वकालत करने वाला एक राजनीतिक संगठन जेएएसी ने प्रदर्शनों और रैलियों के माध्यम से निवासियों को अपनी शिकायतें व्यक्त करने के लिए प्रभावी रूप से संगठित किया है।

Previous Post

कार से आए 20 लोग, धर्मेंद्र प्रधान के घर में घुसने की कोशिश, केस दर्ज

Next Post

Aaj ka Rashifal :मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ

Next Post
Aaj Ka Rashifal

Aaj ka Rashifal :मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
  • भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन
  • मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In