• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री महाश्रमण

संयम और तप के द्वारा स्वयं की आत्मा पर करें अनुशासन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

January 6, 2025
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
शिव कृपा पाने का अवसर: आज है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का बुध प्रदोष व्रत

आज का भौम प्रदोष: भगवान शिव की विशेष कृपा का दुर्लभ योग

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

संयम और तप के द्वारा स्वयं की आत्मा पर करें अनुशासन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

13 कि.मी. का विहार कर सोखडा में पधारे शांतिदूत  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 6, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयम और तप के द्वारा स्वयं की आत्मा पर करें अनुशासन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री महाश्रमण
राजकोट: सौराष्ट्र की धरा पर गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ सोमवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में कुचियादर से प्रस्थान किया। ग्रामीण जनता को आचार्यश्री के दर्शन और मंगल आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ। आचार्यश्री धीरे-धीरे राजकोट जिला मुख्यालय के निकट पधार रहे हैं। राजकोट में आचार्यश्री का सात जनवरी से त्रिदिवसीय प्रवास होगा और इस दौरान वर्धमान महोत्सव का आयोजन भी निर्धारित है। ऐसी कृपा को प्राप्त कर राजकोटवासी हर्ष से उल्लसित नजर आ रहे हैं। कितने-कितने श्रद्धालु आचार्यश्री की मार्गसेवा में लगे हुए हैं। लगभग तेरह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री सोखडा में स्थित डायमण्ड पार्टी प्लॉट में पधारे, जहां प्लॉट के ऑनर सहित अन्य लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया।
शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आत्मानुशासन बहुत महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। स्वयं के द्वारा स्वयं पर अनुशासन कर लेना बहुत बड़ी बात होती है। दुनिया में दूसरों पर अनुशासन की बात भी चलती है। किसी समुदाय पर, किसी राज्य अथवा व्यक्ति पर कोई-कोई शासन करता है। कही एक सामान्य व्यवस्था के अनुसार अनुशासन किया जाता है, किन्तु किसी व्यक्ति पर विशेष रूप से कठोर अनुशासन करना पड़ता है, तो वह उस व्यक्ति के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन कोई उद्दण्डता आदि को शांत करने के लिए अनुशासन करे, वह अभिकांक्ष्य भी हो सकता है। परिवार हो, समाज, हो राष्ट्र हो, कोई धार्मिक संगठन हो अथवा कोई संस्था हो, समाज हो, कोई राजनैतिक पार्टी हो, सभी जगह अनुशासन व्यवस्था आवश्यक होता है। देवलोक में भी अनुशासन तंत्र की व्यवस्था चलती है। हालांकि स्वर्ग में एक ऐसा भी स्थान होता है, जहां अनुशासन की आवश्यकता होती है, वहां अनुशासन भी चलता है। हालांकि स्वर्ग के ऊंची स्थिति में नेतृत्व की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि वहां सिद्ध आत्माएं स्वयं अपने आप पर शासन करती हैं।
जनता में शांति स्थापित करने के लिए अनुशासन, शासन की व्यवस्था अपेक्षित होती है। कार्यपालिका है तो न्यायपालिका भी है। न्यायपालिका के समक्ष तो कोई नेता हो, मंत्री हो, न्यायपालिका किसी भी गलत आदमी को दण्डित करने का अधिकार रखती है। संविधान, अनुशासन तो लोकतंत्र की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक है। कर्त्तव्यनिष्ठा और अनुशासन सभी नागरिकों के लिए आवश्यक होते हैं। एक सूक्त में कहा गया है कि जहां कर्त्तव्यनिष्ठा और अनुशासन नहीं है, वहां लोकतंत्र का देवता मृत्यु और विनाश को प्राप्त हो जाएगा। लोकतंत्र तो जनता के द्वारा, जनता का, जनता पर राज चलता है। लोकतंत्र भले हो, अनुशासन तंत्र तो संपूर्ण दुनिया में मान्य है।
शास्त्रकार ने कहा कि संयम और तप के द्वारा स्वयं पर स्वयं के द्वारा अनुशासन करने का प्रयास करना चाहिए। इसके माध्यम से आदमी स्वानुशासी बन जाए तो दूसरे के शासन करने का कोई आधार ही नहीं बचेगा और यदि ऐसा नहीं करने से दूसरों का कठोर शासन भी झेलना पड़ सकता है। इसलिए आदमी को स्वयं पर अनुशासन करने का प्रयास करना चाहिए। अपनी इन्द्रियों का संयम, बुरा कार्य नहीं करना और अच्छा कार्य करना आत्मानुशासन की बात हो सकती है। स्वयं के द्वारा स्वयं पर अनुशासन ही सबसे अच्छी बात हो सकती है। जो स्वयं पर अनुशासन करता है, वह कभी दूसरों पर अनुशासन भी कर सकता है। इसलिए आदमी को पहले आत्मानुशासी बनने का प्रयास करना चाहिए। मंगल प्रवचन के उपरान्त डायमण्ड पार्टी प्लॉट के ऑनर श्री जयंतीभाई ने आचार्यश्री का हार्दिक स्वागत किया।
Previous Post

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का महिलाओं के लिए 2500 रुपये वादा

Next Post

नीतीश कुमार का बड़ा बयान: ‘अब कहीं नहीं जाएंगे, एनडीए में ही रहेंगे

Next Post
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार का बड़ा बयान: 'अब कहीं नहीं जाएंगे, एनडीए में ही रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत
  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
  • तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In