• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सबसे महत्त्वपूर्ण है आत्मबल: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

सबसे महत्त्वपूर्ण है आत्मबल: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

April 21, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सबसे महत्त्वपूर्ण है आत्मबल: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

बिडेन चिल्ड्रेन एकेडमी के विद्यार्थियों ने महातपस्वी से स्वीकार किए संकल्प

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 21, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 2 mins read
A A
0
सबसे महत्त्वपूर्ण है आत्मबल: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

चूरु: 16 वर्षों बाद तारानगर में एकदिवसीय प्रवास सुसम्पन्न कर और तारानगरवासियों को आध्यात्मिक तृप्ति प्रदान कर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी गुरुवार को प्रातः की मंगल बेला में गतिमान हुए तो आज मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आज सूर्य धूल और बादल से भरे आसमान में कहीं गायब हो गया था। तेज चल रही हवाओं का साथ पाकर राजस्थान की रेत पूरे वातावरण को धुंधला बना रही थी। इसके बावजूद भी शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी गतिमान हुए। लोग आज के 16 किलोमीटर के प्रलम्ब विहार को लेकर चिंतित थे कि इतनी प्रचण्ड गर्मी में इतना लम्बा विहार कैसे होगा, किन्तु जनकल्याण के लिए गतिमान महात्मा महाश्रमण के लिए मानों प्रकृति ने स्वयं में परिवर्तन करते हुए सूर्य को बादल और धूल से आच्छादित कर दिया। लगभग सम्पूर्ण विहार के दौरान धूल भरी आंधी कभी तेज तो कभी मंद होती रही। आचार्यश्री 16 किलोमीटर का प्रलम्ब विहार कर बुचावास स्थित बिडेन चिल्ड्रेन एकेडमी में पधारे। विद्यालय के विद्यार्थी और इसके डायरेक्टर श्री बलवान तेतरवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया।
विद्यालय परिसर में समुपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणा व श्रद्धालुओं को पावन संबोध प्रदान करते हुए आचार्यश्री महाश्रमणजी ने कहा कि जीवन में शक्ति का परम महत्त्व होता है। कोई भी कार्य बिना शक्ति के संभव नहीं है। बलवान होना महत्त्वपूर्ण होता है, निर्बलता एक प्रकार की कमजोरी होती है और इससे आदमी कई बार दुःखी भी बन जाता है। दुनिया में अनेक प्रकार के बल हैं। जैसे-जनबल, धनबल, मनबल, वचनबल, बाहुबल, आत्मबल आदि। शरीर की शक्ति, जनता की शक्ति, धन का बल होना एक बात है, किन्तु सबसे शक्तिशाली आदमी का आत्मबल होता है। आदमी के पास आत्मबल है तो शेष सभी बल उसके समक्ष गौण हो जाते हैं। जिसके पास आत्मबल है, वह विशेष बात है। हाथी कितना विशालकाय जानवर है, किन्तु एक छोटा अंकुश उस पर नियंत्रण पा लेता है। विशाल पहाड़ को छोटे वज्र का प्रहार भी चकनाचूर कर देता है। इसी प्रकार कोई भी बल हो आत्मबल का होना आवश्यक होता है।
जिस आदमी के पास त्याग की भावना होती है, उसका आत्मबल मजबूत होता है। आदमी को अपनी शक्ति का अच्छा सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने समुपस्थित विद्यार्थियों को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों मंे ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार रहें तो उनका जीवन अच्छा हो सकता है। विद्यालय के डायरेक्टर श्री बलवान तेतरवाल ने कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य कि बात है कि महान संत आचार्यश्री महाश्रमणजी का हमारे यहां आगमन हुआ। हमारे गांव पर आपका सदैव आशीर्वाद बना रहे। हमारे विद्यार्थियों को आपके श्रीमुख से कुछ संकल्प भी प्राप्त हो जाएं तो उनका जीवन अच्छा हो जाएगा। आचार्यश्री ने समुपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के संकल्प स्वीकार कराए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रीमती विमला कालवा व श्री चैनरूप डागा ने अपने पैतृक गांव में आचार्यश्री की अभिवंदना की।

Previous Post

मनी लॉन्ड्रिंग: नवाब मलिक के खिलाफ ED ने फाइल की 5000 पन्नों की चार्जशीट

Next Post

भारत और रूस की दोस्ती के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी हुए कायल!

Next Post
भारत और रूस की दोस्ती के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी हुए कायल!

भारत और रूस की दोस्ती के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी हुए कायल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In