• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में दोबारा नहीं होगी चूक! सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में दोबारा नहीं होगी चूक! सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी

April 7, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में दोबारा नहीं होगी चूक! सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 7, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में दोबारा नहीं होगी चूक! सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी

File Photo

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में दोबारा किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए जिलों को नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हाल में सीएम की सुरक्षा की उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद एडीजी सुरक्षा, बच्चू सिंह मीणा की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत सीएम की सुरक्षा में उन सभी मानकों का पालन करना होगा जो केंद्र सरकार द्वारा 1991 में गठित वर्मा आयोग की अनुशंसा में शामिल है।

वर्मा आयोग द्वारा तय मापदंडों का पालन सख्ती से करना होगा ताकि दोबारा सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो। बख्तियापुर में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की कोशिश की थी। घटना का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की लापरवाही साफ तौर पर दिख रही थी। सुरक्षा में लापरवाही को लेकर फिलहाल जांच जारी है।

इस बीच दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए पिछले दिनों कई विभागों के आला अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की सघन समीक्षा की गई थी। इसी के बाद एडीजी सुरक्षा की ओर से सभी रेंज के आईजी, डीआईजी के साथ डीएम और एसपी को लिखित आदेश जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम में पहले से आपात स्थिति के लिए प्लान तैयार करके रखना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। इसे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) के साथ साझा करना होगा। कार्यक्रम के दौरान या फिर स्थल भ्रमण के वक्त असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए उनपर कार्रवाई के लिए अधिकारियों व दंडाधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों के पास पहचान पत्र रहना अनिवार्य होगा। सीएम की सुरक्षा में तैनात क्लोज प्रोटेक्शन टीम (सीपीटी) या बाहरी हिस्से में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वालों सभी के पास वैध आईकार्ड मौजूद रहेगा। सीएम को भीड़ से दूर रखने की जिम्मेदारी भी इनपर रहेगी। सुरक्षाकर्मियों के इस घेरे में बाहरी लोगों को प्रवेश करने से रोका जाएगा।

वहीं किसी भी कार्यक्रम स्थल पर बगैर चेकिंग के किसी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। जहां कार्यक्रम होगा उस जिले के डीएम-एसपी के द्वारा सभी मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन के लिए एक संयुक्त आदेश जारी करना होगा। साथ ही इसकी विस्तृत जानकारी स्पेशल सिक्यूरिटी ग्रुप (एसएसजी) मुख्यालय और अन्य वरीय पदाधिकारियों को भी देनी होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद वीवीआईपी की सुरक्षा कैसी हो, इसके लिए वर्मा कमीशन का गठन किया गया था। वर्मा कमीशन ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सुझाव दिए थे। इस आधार पर वीवीआईपी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है।

Previous Post

गोरखनाथ मंदिर हमला: कनाडा भागने की फिराक में था आरोपी अहमद मुर्तजा

Next Post

पीएफ में 2.5 लाख से ज्यादा योगदान वालों के खाते बांटने में देरी संभव

Next Post
ईपीएफ

पीएफ में 2.5 लाख से ज्यादा योगदान वालों के खाते बांटने में देरी संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In