• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

शादी की खुशियों के बीच कत्ल, झाबुआ में सामने आई खौफनाक सच्चाई

February 2, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

शादी की खुशियों के बीच कत्ल, झाबुआ में सामने आई खौफनाक सच्चाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 2, 2026
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

Symbolic image

डेस्क : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से सामने आए पति की हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 28 जनवरी को रील बनाने से रोकने पर पति की कथित हत्या करने वाली पत्नी के व्यवहार को लेकर अब नए तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने न सिर्फ बीयर पी, बल्कि शादी समारोह में घूंघट में रहकर डांस भी किया। इससे जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह सनसनीखेज मामला झाबुआ जिले की थांदला तहसील अंतर्गत खवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम नारेला का है। यहां रहने वाले कैलाश पिता रायचंद माल की शादी जून महीने में हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस बहू को घर की खुशियों के लिए लाया गया, वही परिवार पर ऐसा कहर बरपा देगी।

घटना वाले दिन घर में शादी का माहौल था। काका थावरसिंह माल के बेटे बंटी की बारात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच 28 जनवरी की सुबह कैलाश की बड़ी बहन लीला उसे जगाने उसके कमरे में पहुंची। आवाज देने और कंबल हटाने के बावजूद जब कैलाश नहीं उठा तो उसने उसका पैर पकड़ा, जो ठंडा और कड़ा लगा। घबराकर उसने अन्य परिजनों को बुलाया, जिसके बाद सभी को पता चला कि कैलाश की मौत हो चुकी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कैलाश की पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी ने इस्तेमाल की गई रस्सी को शादी में आई नई अलमारी में छिपा दिया था। झाबुआ एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि आरोपी पत्नी नाबालिग है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने कैलाश की लाश के पास खड़े होकर साज-सज्जा की। उसने साड़ी पहनने में अपनी भतीजी की मदद ली। जब भतीजी ने कैलाश को जगाने की बात कही तो आरोपी ने यह कहकर मना कर दिया कि कैलाश ने खुद जगाने से मना किया है और वह बारात में शामिल नहीं होगा।

इसके बाद आरोपी पत्नी अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बने मंडप में पहुंची, जहां उसने कथित तौर पर बीयर पी और शादी समारोह में डांस भी किया। इस दौरान वह घूंघट में रही। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो अब सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Previous Post

बिहार बजट सत्र शुरू, व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Next Post

राहुल गांधी के बयान से लोकसभा में हंगामा, जनरल नरवणे की किताब चर्चा में

Next Post
राहुल गांधी के बयान से लोकसभा में हंगामा, जनरल नरवणे की किताब चर्चा में

राहुल गांधी के बयान से लोकसभा में हंगामा, जनरल नरवणे की किताब चर्चा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In