स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया।
शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी को पहली गेंद पर आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसी के साथ वह पाकिस्तान के उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने वनडे मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है।
इस उपलब्धि के साथ शाहीन अफरीदी अब पाकिस्तान के दिग्गज कप्तानों वसीम अकरम और वकार यूनुस के खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा केवल वसीम अकरम (1993 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ) और वकार यूनुस (2001 में इंग्लैंड के खिलाफ) ही कर पाए थे।
अफरीदी की इस घातक शुरुआत ने मैच में पाकिस्तान को शुरुआती बढ़त दिलाई, हालांकि पूरी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
यह उपलब्धि उनके कप्तानी करियर के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है, क्योंकि वह गेंद और नेतृत्व दोनों में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
