बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। एक्टर को अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और तबीयत में सुधार आने के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि शाहरुख खान को दिल संबंधी परेशानी के चलते एडमिट किया गया है, लेकिन बाद में पता चला कि असल मामला कुछ और ही है।
एक्टर शाहरुख खान अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। डिहाइड्रेशन और खासी के चलते अभिनेता शाहरुख खान अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। डॉक्टर ने शाहरुख खान को अंडर ऑब्जर्वेशन के लिए एडमिट किया है। बुधवार, 22 मई की शाम 4 बजे के करीब एक्टर को अस्पताल लाया गया था। वह 26 मई को होने वाले KKR के मैच से पहले अहमदाबाद में ही थे और वहां के ITC नर्मदा होटल में रुके थे। फिलहाल खबर है कि वह ठीक हैं।शाहरुख खान के फैन्स जहां अभी तक जीत का जश्न मना रहे थे। वहीं, उनकी खुशी पर ग्रहण लग गया। या यूं कहें किसी की नजर। क्योंकि 21 मई को एक्टर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मैच 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी थी और क्वॉलिफायर राउंड में अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद हर कोई खूुशी से झूम रहा था। मगर एक्टर को गुजरात की गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई और वह बीमार पड़ गए।
शाहरुख खान मैच के बाद अहमदाबाद में थे
इस साल की गर्मी से हर कोई त्रस्त है। ऐसे में एक्टर भी बच नहीं सके। उन्हें लू लग गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां, उनका इलाज हुआ और उसके बाद डॉक्टर्स की निगरानी में रखे गए। अभी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। लेकिन वह डिस्चार्ज नहीं हुए हैं। शाहरुख खान क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने अहमदाबाद में थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच हुआ था, जिसको देखने के लिए सुहाना खान, अबराम खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर पहुंचे थे।
सुहाना खान मना रही थीं जन्मदिन
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना 24वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पिता बीमार हो गए। जिससे परिवार में हर कोई परेशान हो गया। बुधवार की शाम चार बजे के करीब उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और इलाज हुआ। उन्हें ग्लूकोज भी चढ़ाया गया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
