• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से 6 नए चेहरे, कौन-कौन पहली बार मंत्री बने?

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से 6 नए चेहरे, कौन-कौन पहली बार मंत्री बने?

March 15, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से 6 नए चेहरे, कौन-कौन पहली बार मंत्री बने?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 15, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से 6 नए चेहरे, कौन-कौन पहली बार मंत्री बने?

पटना। बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। बीजेपी से 6 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसमें सुरेंद्र मेहता, केदार गुप्ता, हरि सहनी, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह और कृष्णनंदन पासवान का नाम शामिल है। भले ही ये पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बने हैं लेकिन सभी पार्टी के पुराने नेता हैं। पटना स्थित राजभवन में शुक्रवार शाम को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी से 12 और जेडीयू से 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर अब कुल 30 हो गई है। जेडीयू से सभी पुराने चेहरों को ही मंत्री बनाया गया है।

सुरेंद्र मेहता कुर्मी चेहरा, सीपीआई से शुरू की थी राजनीति
सुरेंद्र मेहता बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से बीजेपी के विधायक हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत लेफ्ट पार्टी सीपीआई से की थी, वे जिला पार्षद रहे। इसके बाद बीजेपी में आकर 2010 में बेगूसराय सीट से विधानसभा का चुनाव जीता। 2015 में वे कांग्रेस की अमिता भूषण से चुनाव हार गए। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें बछवाड़ा से टिकट दिया। हालांकि, यहां उन्हें सीपीआई के अवधेश राय से कड़ी टक्कर मिली। सुरेंद्र मेहता महज 484 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पाने में सफल रहे। सुरेंद्र कुर्मी जाति से आते हैं।

तीन बार मुखिया रह चुके हैं केदार गुप्ता, उपचुनाव में मिली थी जीत
नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए केदार प्रसाद गुप्ता मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी से बीजेपी के विधायक हैं। वह मूल रूप से गोबरसही के रहने वाले हैं। उन्होंने जनता दल से राजनीति की शुरुआत की थी। वे तीन बार मझौली खेतल पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। 2015 में पहली बार कुढ़नी से विधायक बने। 2020 का विधानसभा चुनाव हार गए। 2022 में जब कुढ़नी से आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सदस्यता चली गई तो, उपचुनाव में केदार गुप्ता फिर से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

तीन बार के विधायक हैं कृष्णनंदन पासवान
कृष्णनंदन पासवान पूर्वी चंपारण जिले की हरिसिद्धी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे पहले दो बार भी विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। वे पहली बार 2005 में पूर्वी चंपारण की पिपरा सीट से विधायक बने थे। 2010 में बीजेपी ने उन्हें हरिसिद्धी से टिकट दिया और उन्होंने पार्टी का परचम लहराया। हालांकि, 2015 में उन्हें हरिसिद्धि से आरजेडी उम्मीदवार राजेंद्र कुमार के हाथों हार झेलनी पड़ी। 2020 के चुनाव में वे वापस हरिसिद्धि से विधायक चुने गए।

अमित शाह के करीबी हैं दिलीप जायसवाल
नीतीश सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज के रहने वाले हैं। वह सीमांचल में बीजेपी के बड़े नेता माने जाते हैं। दिलीप जायसवाल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी नेता माना जाता है। वे अमीर नेताओं में से एक हैं। इससे पहले वे नीतीश सरकार में उपमुख्य सचेतक और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, मंत्रिपरिषद में उनकी पहली बार एंट्री हुई है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं हरि सहनी
नीतीश सरकार में मंत्री बने बीजेपी एमएलसी हरि सहनी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे मूलरूप से दरभंगा जिले के बहादुरपुर के रहने वाले हैं। वह मल्लाह समुदाय से आते हैं। उन्होंने शुरुआत में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। फिर 2011 में जिला परिषद का चुनाव लड़कर जीते। वे जिला परिषद के अध्यक्ष रहे। बीजेपी ने उन्हें दरभंगा का जिलाध्यक्ष भी बनाया। 2015 के विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2022 में वे एमएलसी चुने गए। इसके बाद वे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बने।

Previous Post

सपा की तीसरी लिस्ट जारी, नगीना से भी प्रत्याशी, TMC को दी भदोही सीट

Next Post

दुनिया की सबसे बड़ी वसूली, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

Next Post
दुनिया की सबसे बड़ी वसूली, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

दुनिया की सबसे बड़ी वसूली, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In