• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ

सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ

July 23, 2024
टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

June 4, 2026
सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

June 4, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल

June 4, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ

भगवती सूत्र में वर्णित श्रुत आराधना को किया व्याख्यायित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 23, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ
सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ
सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ
सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ
सूरत में भगवती सूत्र के व्याख्यान क्रम को युगप्रधान आचार्यश्री ने किया प्रारम्भ

वेसु, सूरत। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अमृतमयी वाणी से ज्ञान की वर्षा कर सूरत शहरवासियों के आंतरिक तपिश का हरण कर रहे हैं तो दूसरी ओर श्रावण माह के प्रारम्भ से एक दिन पूर्व से आसमान से लगातार गिरती वर्षां की बूंदों पूरे सूरत शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी है। कई सड़कों पर वाहन डूब हुए नजर आ रहे तो दूसरी ओर चतुर्मास प्रवास स्थल के अनेक स्थान भी इस भारी वर्षा से प्रभावित नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रवास व्यवस्था की टीम द्वारा दिखाई जाने वाली तत्परता एवं समुचित व्यवस्था से परिसर में सभी श्रद्धालु समुचित रूप से चातुर्मास का लाभ उठा रहे है। मंगलवार को वर्षा का क्रम जारी था। इस कारण युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी प्रवचन पण्डाल में नहीं पधारे और प्रवास स्थल से ही उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान किया। आज से आचार्यश्री ने भगवती सूत्र आगम के व्याख्यान का क्रम भी प्रारम्भ किया। इसके पूर्व आचार्यश्री ने छापर व मुम्बई चतुर्मास के दौरान भी भगवती सूत्र के माध्यम से जनता को प्रतिबोध प्रदान किया है।

मंगलवार को प्रवास स्थल से ही प्रवचन का निर्णय करने के उपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित जनता तथा महावीर समवसरण में उपस्थित जनसमूह को अत्याधुनिक तकनीकी माध्यम से प्रवचन पण्डाल में उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में 32 आगम मान्य हैं। इनमें ग्यारह अंग, बारह उपांग, चार मूल, चार छेद और एक आवश्यक है। सभी 32 आगम हमारे धर्मसंघ द्वारा संपादित और प्रकाशित हैं। इनमें ग्यारह अंगों में एक है-भगवती सूत्र। इसका मूल नाम तो भगवई बिआह पणत्ति है, किन्तु इसे संक्षिप्त में भगवती सूत्र कहा जाता है। सभी आगमों में सबसे विशाल आगम है। इसमें संवादशैली काम में ली गयी है। कितने-कितने तत्त्वज्ञान आदि की बातें इसमें समाहित हैं। हमारे धर्मसंघ के चतुर्थ आचार्य श्रीमज्जयाचार्यजी ने इस ग्रंथ पर राजस्थानी भाषा में पद्यात्मक रूप अर्थात राग-रागिणियों में इसकी व्याख्या की रचना की है। यह बहुत ही सम्माननीय ग्रंथ है।

इससे पहले मैंने भगवती सूत्र के माध्यम से छापर चतुर्मास और मुम्बई चतुर्मास के द्वारा प्रवचन किया है। आज से सूरत में इसके माध्यम से व्याख्यान का क्रम प्रारम्भ कर रहा हूं। आचार्यश्री ने कहा कि भगवती सूत्र के 26वें शतक में भगवती श्रुत को नमस्कार किया गया है। भक्ति भाव से श्रुत की आराधना मानों जिनेश्वर देव की आराधना ही होती है। आदमी को अपने जीवन में श्रुत अर्थात् ज्ञान का खूब विकास करने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में बहुश्रुत बन जाना बहुत बड़ी बात होती है। ज्ञान के विकास के लिए लगन और प्रयास की आवश्यकता होती है। आदमी के भीतर स्थिरता, लगन और प्रयास हो तो आदमी ज्ञान के क्षेत्र में पारंगत हो सकता है।

ज्ञान की प्राप्ति और ज्ञान का प्रदान करने वाले दोनों में पात्रता होनी चाहिए। ज्ञान देने वाला और ज्ञान लेने वाले दोनों सुपात्र हों, प्रतिभा और प्रज्ञा हो तो आदमी बहुतश्रुत बन सकता है। इस प्रकार भगवती सूत्र में श्रुत देवता को नमस्कार किया गया है।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वी त्रिशलाकुमारजी ने अपनी सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया। साध्वी चैतन्ययशाजी, साध्वी राजश्रीजी, साध्वी धृतिप्रभाजी, साध्वी हिमश्रीजी, साध्वी मंजुलयशाजी व साध्वी अर्चनाश्रीजी ने अपने आराध्य के अभिवंदना में अपने हृदयोद्गार व्यक्त किए।

Tags: आचार्यश्री महाश्रमण
Previous Post

पिता की वजह से मॉडल बनी IAS; ओम बिरला की बेटी ने खटखटाया HC का दरवाजा

Next Post

NEET के इस सवाल का CJI ने दिया जवाब, बताया कौन सा था सही ऑप्शन

Next Post
चंद्रचूड़

NEET के इस सवाल का CJI ने दिया जवाब, बताया कौन सा था सही ऑप्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास
  • सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल
  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In