• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने तो चुप्पी साध ली, क्या अब भी ऐक्शन ले सकती है पुलिस

May 14, 2024
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

स्वाति मालीवाल ने तो चुप्पी साध ली, क्या अब भी ऐक्शन ले सकती है पुलिस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले में करीब 50 दिनों तक जेल में रहने के बाद अंतरिम जमानत पर बाहर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी की सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को पुलिस को कॉल करके मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। मालीवाल ने थाने जाकर भी मौखिक शिकायत की और बताया कि केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने उन पर हमला किया। पीसीआर कॉल के बाद पुलिस ने जो नोट लिखा है उसके मुताबिक मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने उन पर यह हमला कराया।

पीसीआर पर दो कॉल करने के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची। इस बीच स्वाति मालीवाल एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सिविल लाइंस थाने पहुंचीं। बताया जाता है कि इस दौरान उन्हें कुछ फोन कॉल आए जिसके बाद वह यह कहकर लौट गईं कि कुछ देर बाद वापस आएंगी। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आईं। स्वाति मालीवाल ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। उन्होंने ना तो मीडिया के सामने कुछ कहा है और ना ही सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी। ऐसे में पुलिस उनसे लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।

स्वाति मालीवाल की शिकायत को फिलहाल ‘पेंडिंग’ में रखा गया है और खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस इस मामले में लीगल ओपिनियन ले रही है कि क्या डीडी एंट्री और पीसीआर कॉल के आधार पर आगे बढ़ा जाए। कई केस में इस प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। जानकारों के मुताबिक पुलिस के पास अब दो विकल्प हैं। पीसीआर और डीडी एंट्री के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है। आमतौर पर पीड़ित के सामने नहीं आने पर ऐसा किया जाता है। इसके अलावा पुलिस मालीवाल से संपर्क करके उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने को कह सकती है।

स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार अन्ना अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी हैं। एनजीओ के दिनों से ही तीनों साथ काम करते रहे हैं। स्वाति मालीवाल पार्टी की तेज तर्रार नेता हैं और महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए महिला अधिकारों के लिए मुखरता से लड़ती रहीं हैं। इसी साल पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया है। ऐसे में मालीवाल की ओर से की गई पीसीआर कॉल ने दिल्ली की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी शुरू कर दी है। उधर, आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।

Tags: अरविंद केजरीवालस्वाति मालीवाल
Previous Post

सुशील मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित; एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

Next Post

केएल राहुल का LSG मालिक के साथ वीडियो वायरल के बीच अथिया ने लिखा- तूफान के बाद..

Next Post
केएल राहुल का LSG के मालिक के साथ वीडियो वायरल होने के बीच अथिया शेट्टी का पोस्ट- तूफान के बाद…

केएल राहुल का LSG मालिक के साथ वीडियो वायरल के बीच अथिया ने लिखा- तूफान के बाद..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In