• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया की दमदार जीत के 5 हीरो

June 21, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

टीम इंडिया की दमदार जीत के 5 हीरो

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 21, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव

File Photo

नई दिल्ली:टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में अफगानिस्तान का कचूमर निकाल दिया। भारत ने बारबाडोस के बाकेंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में 47 रन से अफगानिस्तान को रौंदा। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। भारत ने 181/8 का स्कोर खड़ा और जवाब में अफगानिस्तान टीम निर्धारित 20 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की दमदार जीत में पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

सूर्यकुमार यादव

मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 28 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्या ने उस वक्त बखूबी मोर्चा संभाला, जब भारत के 90 रन पर चार विकेट गर गिए। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन पार्टनरशिप की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्हें शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

हार्दिक पांड्या

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टिककर बल्लेबाजी की। हार्दिक अगर सूर्या का साथ नहीं निभाते तो शायद भारतीय पारी बुरी तरह लड़खड़ा जाती। उनके बल्ले से 24 गेंदों में 32 रन निकले। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के ठोके। हार्दिक ने गेंदबाजी भी की। उन्हें भले ही विकेट नहीं मिला पर किफायती रहे। उन्होंने दो ओवर में 13 रन दिए।

जसप्रीत बुमराह

धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कातिलाना स्पेल डाला। उन्होंने चार ओवर में महज 7 रन खर्च किए और तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज (11) को दूसरे ओवर में आउट कर अफगानिस्तान को पहला झटका दिया। उन्होंने पांचवें ओवर में बतौर ओपनर उतरे  हजरतुल्लाह जजई (2) का शिकार किया। बुमराह ने 16वें ओवर में नजीबुल्लाह जादरान (19) को अपने जाल में फंसाया।

अर्शदीप सिंह

पेसर अर्शदीप सिंह ने भी तीन विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने निचले क्रम में बैटिंग के लिए आए खिलाड़ियों को सस्ते में वापस भेजा। अर्शदीप ने कप्तान राशिद खान (2), नूर अहमद (12) और नवीन उल हक (0) को आउट किया। अर्शदीप ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। हालांकि, उनका पहला ओवर अच्छा नहीं रहा, जिसमें 13 रन गए। लेकिन अर्शदीप हड़बड़ाए नहीं और वापसी करने में कामयाब रहे।

कुलदीप यादव

स्पिनर कुलदीप यादव पहली बार मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे और प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 32 रन देने के बाद गुलबदीन नायब (17) और मोहम्मद नबी (14) के रूप दो अहम विकेट हासिल किए। गुलबदीन ने अजमतुल्लाह उमरजई (26) के संग चौथे विकेट के लिए 44 और नबी ने नजीबुल्लाह के संग छठे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की।

Previous Post

सेक्रेड गेम्स के बाद कुछ ओटीटी पर क्यों नहीं हुआ ग्लोबल हिट? अनुराग ने बताई वजह

Next Post

ऋषभ पंत ने एक झटके में तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

Next Post
ऋषभ पंत ने एक झटके में तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने एक झटके में तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In