• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, प्लेयर ने पल्लेकेले तक की जमकर मस्ती-VIDEO

टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, प्लेयर ने पल्लेकेले तक की जमकर मस्ती-VIDEO

July 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, प्लेयर ने पल्लेकेले तक की जमकर मस्ती-VIDEO

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 23, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, प्लेयर ने पल्लेकेले तक की जमकर मस्ती-VIDEO

कोलंबो। टीम इंडिया सीमित ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। भारतीय खिलाड़ी मुंबई से रवाना हुए और कोलंबो होते हुए पल्लेकेले तक पहुंचे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा। खिलाड़ियों ने मुंबई से पल्लेकेले तक जमकर मस्ती की। बता दें कि भारत को श्रीलंका दौरे पर 27 जुलाई से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है और दो अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच आयोजित होंगे। टी20 मैच पल्लेकेले के मैदान पर खेला जाएंगे। वनडे सीरीज कोलंबो में होगी।

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शुभमन गिल हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एयरपोर्ट पर साथियों के साथ फोटो खिंचाई। वह एस्केलेटर पर साथियों के साथ चिल दिखे। सूर्या ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी रेस में हार्दिक पांड्या को पछाड़कर बाजी मारी है। वहीं, टीम इंडिया का पल्लेकेले पहुंचने के बाद होटल में जोरदार स्वागत हुआ। गौतम गंभीर की बतौर हेड कोच यह पहली सीरीज है। गंभीर अपने पहले मिशन में जबर्दस्त छाप छोड़ना चाहेंगे।

https://twitter.com/BCCI/status/1815441272708231483?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1815441272708231483%7Ctwgr%5Ead6b44a14249eb02c70341a2d5303ae9ff9246e5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-ind-vs-sl-team-india-reaches-sri-lanka-players-had-a-lot-of-fun-from-mumbai-to-pallekele-bcci-shares-video-10523580.html

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके स्टार प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका वनडे सीरीज में खेलेंगे। दोनों कुछ ही दिनों में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। माना जा रहा था कि वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित और विराट श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे लेकिन उनकी उपस्थिति से स्पष्ट संकेत मिलता है की टीम प्रबंधन इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलते हुए देखना चाहता है। गंभीर ने श्रीलंका रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल दो प्रारूप में खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह अधिक से अधिक मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

इंडिया वर्सेस श्रीलंका सीरीज शेड्यूल

27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेले
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेले
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेले
2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त, दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त, तीसरा वनडे, कोलंबो

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टी20 स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, रियान पराग।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, खलील अहमद।

Tags: टीम इंडिया
Previous Post

इंशाअल्लाह… गिरफ्तारी की खबरों पर क्या बोले राहत फतेह अली खान; देखें VIDEO

Next Post

मोदी 3.0 का पहला बजट आज, नौकरीपेशा, किसान और महिलाओं को बड़ी उम्मीदें

Next Post
मोदी 3.0 का पहला बजट आज, नौकरीपेशा, किसान और महिलाओं को बड़ी उम्मीदें

मोदी 3.0 का पहला बजट आज, नौकरीपेशा, किसान और महिलाओं को बड़ी उम्मीदें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In