• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टेकऑफ के दौरान डगमगाया सीएम का हेलीकॉप्टर, सूझबूझ से टला हादसा

टेकऑफ के दौरान डगमगाया सीएम का हेलीकॉप्टर, सूझबूझ से टला हादसा

February 15, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

टेकऑफ के दौरान डगमगाया सीएम का हेलीकॉप्टर, सूझबूझ से टला हादसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 15, 2026
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
टेकऑफ के दौरान डगमगाया सीएम का हेलीकॉप्टर, सूझबूझ से टला हादसा

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार को उस समय कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही असामान्य रूप से पीछे की ओर झुकने लगा। टेकऑफ के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर आगे बढ़ने के बजाय नीचे और पीछे की दिशा में जाता दिखाई दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों की सांसें थम गईं।

यह घटना पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के बाद हुई, जहां मुख्यमंत्री ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पायलट की सतर्कता से संभला हेलीकॉप्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ान के शुरुआती क्षणों में हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ता हुआ प्रतीत हुआ। हालांकि पायलट ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए सूझबूझ और कौशल का परिचय दिया। कुछ ही क्षणों में हेलीकॉप्टर को स्थिर कर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की 33वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि से पूर्व राज्य की बहनों को आर्थिक सहयोग के रूप में 1,500 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में कुल 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अब तक इस योजना के अंतर्गत 52,304 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि घोषित ‘किसान कल्याण वर्ष’ के दौरान सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना और उनके कार्य का समुचित प्रतिफल सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को नमन करते हुए कहा कि वे समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।

Previous Post

अनासक्ति की साधना का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

ढाका में तारिक रहमान का शपथग्रहण, भारत से जाएंगे ओम बिरला

Next Post
ओम बिरला

ढाका में तारिक रहमान का शपथग्रहण, भारत से जाएंगे ओम बिरला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In