• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव के समय 2 बच्चे, जीतते ही हो गए 3, बीजेपी के दो पार्षद अयोग्य घोषित

टिकट कटने के बाद भाजपा में बगावत की पहली आवाज, कांग्रेस ने बढ़ाया हाथ

March 5, 2024
पांच इन्द्रियों व मन को नियंत्रित रखने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

पांच इन्द्रियों व मन को नियंत्रित रखने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 5, 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

टिकट कटने के बाद भाजपा में बगावत की पहली आवाज, कांग्रेस ने बढ़ाया हाथ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2024
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव के समय 2 बच्चे, जीतते ही हो गए 3, बीजेपी के दो पार्षद अयोग्य घोषित

चुरू। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में  कुल 195 प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया गया है। पार्टी ने पहली सूची में कई मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। टिकट कटने के बाद जहां दिल्ली में डॉ. हर्षवर्धन और गौतम गंभीर ने राजनीति को अलविदा कह दिया तो अन्य नेताओं ने नेतृत्व के फैसले को स्वीकार किया है तो इस बीच राजस्थान में एक मौजूदा सांसद ने बगावत के संकेत दिए हैं। चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी के फैसले पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठा दिए हैं तो कांग्रेस ने मौके देखते हुए अपना हाथ बढ़ा दिया है।

टिकट कटने से नाराज हुए राहुल
पहली सूची में भाजपा ने राजस्थान में 15 सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं। इनमें से एक चुरू लोकसभा सीट भी है। पार्टी ने इस बार यहां के मौजूदा सांसद राहुल कस्वां की जगह देवेंद्र झाझरिया को टिकट दिया है। झाझरिया पैरालंपिक के जैवलिन थ्रोअर हैं। टिकट कटने की वजह से 47 वर्षीय राहुल नाराज हो गए हैं और जिस तरह वह खुलकर सवाल उठा रहे हैं, माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में जाने या निर्दलीय चुनाव में उतरने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इस बात का कोई साफ जवाब नहीं दिया है।

हाईकमान से क्या पूछे सवाल
टिकट कटने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर कई सवाल दागते हुए कहा कि उन्हें कोई जवाब नहीं दे रहा है। राहुल ने लिखा, ‘ आखिर मेरा गुनाह क्या था…? क्या मैं ईमानदार नहीं था? क्या मैं मेहनती नहीं था? क्या मैं निष्ठावान नहीं था? क्या मैं दागदार था? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी? मा. प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में, मैं सबसे आगे था। और क्या चाहिए था? जब भी इस प्रश्न को मैंने पूछा, सभी निरुत्तर और निःशब्द रहे। कोई इसका उत्तर नही दे पा रहा। शायद मेरे अपने ही मुझे कुछ बता पाएं…।’ एक अन्य पोस्ट में भविष्य के लिए संकेत देते हुए राहुल ने लिखा, ‘राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार! लेकर विश्वास-पाकर आपका साथ, देकर हर संकट को मात, ध्येय मार्ग पर बढ़ते जाएंगे, उत्थानों के शिखर चढ़ते जाएंगे। आप सभी संयम रखें। आगामी कुछ दिन बाद आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।’

चुरू में कस्वां परिवार का प्रभाव
जाट समुदाय से आने वाले कस्वां इस सीट पर काफी प्रभावशाली माने जाते हैं। चुरू में जाट समुदाय की अच्छी आबादी है। राहुल 2014 और 2019 में लगातार दो बार इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। राहुल के पिता राम सिंह कस्वां भी इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। वह 1999, 2004 और 2009 में चुरू से जीत दर्ज कर चुके हैं।

कांग्रेस को दिखा मौका
इस बीच कांग्रेस ने राहुल कस्वां को अपनी तरफ खींचने के लिए हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है।  कांग्रेस के बीकानेर जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि यदि राहुल कांग्रेस से चुनाव लड़ते हैं तो 100 फीसदी जीत हासिल करेंगे। राहुल ने जब सोशल मीडिया पर अपना गुनाह पूछा तो बिशनाराम ने लिखा, ‘गुनाह यह था कि आपने सामंतवाद की गुलामी कभी स्वीकार नहीं की।’  कस्वां को उकसाते हुए उन्होंने लिखा, ‘द्वंद्व कहां तक पाला जाए। युद्ध कहां तक टाला जाए। है तू भी तेजा का वंशज। फेंक जहां तक भाला जाए।’

 

Previous Post

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, रेणुका हटाई गई

Next Post

PM Modi In Telangana: ‘मुझे कहते हैं मेरा परिवार ही नहीं है’

Next Post
PM Modi In Telangana: ‘मुझे कहते हैं मेरा परिवार ही नहीं है’

PM Modi In Telangana: 'मुझे कहते हैं मेरा परिवार ही नहीं है'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पांच इन्द्रियों व मन को नियंत्रित रखने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In