• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण

कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण

March 14, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 14, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण
कोंकण की यात्रा सम्पन्न कर वनमार्ग से पूणे की ओर गतिमान हुए ज्योतिचरण

निजामपुर, रायगड (महाराष्ट्र) : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी जन-जन को सन्मार्ग दिखाने के लिए वर्तमान समय में महाराष्ट्र के रायगड जिले में गतिमान हैं। वह रायगड जिला जो छत्रपति शिवाजी महाराज के समय उनके हिन्दवी साम्राज्य की राजधानी के रूप में भी जाना जाता था। उस क्षेत्र में आने वाले कोंकण क्षेत्र के अनेक गांवों को अपने सुपावन चरणों से ज्योतित कर, आध्यात्मिकता की गंगा से सिंचन प्रदान करने के उपरान्त अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी धवल सेना संग गुरुवार को माणगांव से पूणे की ओर जाने वाले मार्ग पर गतिमान हुए। ऐसे में कोंकण क्षेत्रवासी अपने आराध्य के श्रीचरणों में अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे थे। हालांकि वे भी अपने सुगुरु के चरणों का अनुगमन करते हुए विहार सेवा में उपस्थित भी रहे। इतने दिनों से गुरुचरणों का दास बना राष्ट्रीय राजमार्ग-66 भी आज पूज्यचरणों से विदा हुआ।

आज से आचार्यश्री पुनः एकल मार्ग पर गतिमान हुए। पहाड़ी क्षेत्र का यह मार्ग आरोह-अवरोहयुक्त और सर्पाकार भी था। मार्ग के दोनों ओर दूर-दूर तक वृक्षों, झाड़ियों व वनस्पतियों की उपस्थिति जंगल होने का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे थे। ऐसे मार्ग पर सूर्योदय का समय प्रकृतिप्रेमियों को आकर्षित करने वाला था। शीतल बयार वातावरण को अनुकूल बनाए हुए थी। ऐसे मार्ग पर लगभग दस किलोमीटर से अधिक का विहार कर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ ग.रा. मेथा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में पधारे।

विद्यालय परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन में उपस्थित जनता को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि जीवन में दुःख भी आते हैं। बीमारी, मृत्यु, जन्म और बुढ़ापा दुःख है। आदमी दुःखों से छुटकारा पाना चाहता है तथा सुखी जीवन जीना चाहता है। दुनिया में कितने-कितने ऐसे साधक भी हुए हैं, जिन्होंने एकांत सुख अर्थात् मोक्षश्री को प्राप्त कर लिया है। आदमी जीवन में ऐसा क्या करे कि उसका वर्तमान जीवन भी अच्छा हो और आगे वाला जीवन भी अच्छा बन सके। आत्मा एक शाश्वत तत्त्व है और शरीर नश्वर है। आत्मा और शरीर का योग ही जीवन है। कोई आदमी बड़ा हो या छोटा सभी जीवन जीते हैं और एक दिन अवसान को प्राप्त हो जाते हैं। मृत्यु के घर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। मृत्यु है तो जन्म की भी बात होती है। इसलिए पुनर्जन्मवाद का सिद्धांत भी है। कर्मफल के सिद्धांत के अनुसार आदमी जैसा कर्म करता है, उसका फल भी उसे वैसा ही प्राप्त होता है। बुरा कर्म हो तो उसका फल भी बुरा होता है और भला कार्य है तो परिणाम भी भला ही होता है। इसलिए आदमी को बुरे कार्यों व पापों से बचने के लिए संयमित जीवन जीने के लिए आत्मानुशासन करने की आवश्यकता होती है।

दुनिया में कितने-कितने विद्या संस्थान शिक्षा प्रदान करने में लगे हुए हैं। इन विद्या संस्थानों के विभिन्न विषय भी पढ़ाए जाते हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के साथ-साथ धार्मिक-आध्यात्मिक ज्ञान व अच्छे संस्कारों की शिक्षा भी प्रदान करने का प्रयास होना चाहिए। इससे बच्चों में स्वयं पर अनुशासन रखने की भावना का विकास हो सकता है। हिंसा, चोरी, झूठ, बेइमानी से बचने का प्रयास हो। शिक्षा के साथ आचार भी अच्छा हो तो सम्पूर्णता की बात हो सकती है।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त निजामपुर विभाग शिक्षण प्रसारक मण्डल के अध्यक्ष श्री दत्तुशेठ पवार ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति दी व पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Previous Post

देश में दंगे हो जाएंगे; सीएए पर आम आदमी पार्टी ने दिखा दिया एक और डर

Next Post

सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त, पैनल में रहे अधीर ने उठाए सवाल

Next Post
सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को भी चुनाव आयोग का नोटिस, पूछा-क्यों न अयोग्यता की कार्यवाही की जाए

सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त, पैनल में रहे अधीर ने उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In