मुंबई:आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं के लिए15 मार्च की समय सीमा तय की है। कुछ 15 मार्च के बाद पूरी तरह बंद हो जाएंगी। कुछ सर्विसेज इसके बाद भी काम करना जारी रखेंगी। जैसे मनी विड्रॉल, रिफंड और कैश बैक, यूपीआई के जरिए पैसे की निकासी, ओटीटी पेमेंट्स आदि।
15 मार्च के बाद भी जारी रहेंगी ये सेवाएं
- Money Withdrawal: पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स अपने एकाउंट या वॉलेट से मौजूदा राशि निकाल सकेंगे।
- रिफंड और कैशबैक: पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से ब्याज प्राप्त सकते हैं, उसके पार्टर बैंक से रिफंड, कैशबैक और स्वीप-इन कर सकते हैं।
- जब तक बैलेंस अमाउंट उपलब्ध है, तब तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से निकासी या डेबिट आदेश (जैसे एनएसीएच आदेश) किया जा सकता है।
- मर्चेंट पेमेंट: पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट का यूज मर्चेंट पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है।
- आप 15 मार्च के बाद भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट बंद कर सकते हैं। यूजर के पास वॉलेट बंद करने और शेष राशि को दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करने का विकल्प होगा।
- 15 मार्च के बाद भी फास्टैग उपलब्ध होंगे, लेकिन बैलेंस रहने तक। बैलेंस खत्म होने के बाद यूजर को अधिक राशि जोड़ने का विकल्प नहीं मिलेगा।
- यूजर के पास UPI या IMPS से अपने पेटीएम बैंक खाते से पैसे निकालने का विकल्प भी होगा।
- मौजूदा शेष राशि का उपयोग मंथली ओटीटी भुगतान करके किया जा सकता है, हालांकि, 15 मार्च के बाद, इसे किसी अन्य बैंक खाते के माध्यम से करना होगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
