• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक हो रहे हैं’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज

जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक हो रहे हैं’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज

July 7, 2023
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
शिव कृपा पाने का अवसर: आज है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का बुध प्रदोष व्रत

आज का भौम प्रदोष: भगवान शिव की विशेष कृपा का दुर्लभ योग

April 29, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 29 अप्रैल 2026

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक हो रहे हैं’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 2 mins read
A A
0
जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक हो रहे हैं’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज

रायपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 7,600 करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने विजय संकल्प रैली को भी संबोधित किया। 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह छत्तीसगढ़ में मोदी की पहली यात्रा है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर पांच केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की शुरुआत भी की।

‘मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है’

पीएम मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के लिए ‘एटीएम’ बताया।

”छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है”

इससे पहले, पीएम मोदी ने कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी। इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी। इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण। इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास।
  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे, उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है।
  • गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।
  • 9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं।
  • गांवों को भी अच्छी 4G कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं।
  • आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं।
  • खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन से छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत लाभ हुआ है। इसके परिणामस्वरूप खनिज विकास और रोजगार सृजन को बड़ा बढ़ावा मिला है।
  • 2010-2014 की अवधि के दौरान, छत्तीसगढ़ को रॉयल्टी भुगतान के रूप में 1300 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई, जबकि 2015-16 से 2020-21 की अवधि के दौरान, एमएमडीआर अधिनियम के तहत यह राशि 2800 करोड़ रुपये थी।

सड़क नेटवर्क के निर्माण से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील खनिज से संपन्न है। यहां सड़क नेटवर्क का निर्माण करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि खनिज संपन्न वैल्यू एडिशन से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

‘माता कौशल्या की धरती पर पीएम का स्वागत है’

सीएम भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माता कौशल्या की धरती, प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगें भी करते हैं, लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता।”

बघेल ने कहा, ”मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूं, जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे। मैं इतना कहना चाहता हूं कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।” इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे और प्रदेश के कारीगरों द्वारा तैयार स्मृति चिन्ह और मिलेट्स की टोकरी भेंट कर पीएम का स्वागत किया।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने किया पीएम का स्वागत

पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद पीएम हेलीकाप्‍टर से साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्‍थल के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी की यात्रा से कार्यकर्ताओं में आएगी ऊर्जा

छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं का मानना है कि पीएम मोदी की यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आएगी, जो राज्य में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सत्ता पर काबिज रहने के बाद पार्टी 2018 में विधानसभा चुनाव हार गई थी।

10 बजकर 45 मिनट पर होगा कार्यक्रम

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम यहां साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10.45 बजे होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही, वे छह लेन वाले रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे NH-130 सीडी के एक हिस्से के रूप में तीन खंडों झांकी-सरगी (43 किमी), सरगी-बासनवाही (57 किमी) और बसनवाही-मारंगपुरी (25 किमी) के निर्माण के आधारशिला भी रखेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सुरक्षा घेरा लगाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के मध्य में स्थित इस इलाके में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें राज्य पुलिस के कर्मियों के अलावा विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टुकड़ियां भी शामिल हैं।

रायपुर में बारिश के बीच सभास्थल पर पहुंच रहे कार्यकर्ता

रायपुर में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है। बारिश के बीच सुबह से ही कार्यकर्ताओं का सभास्‍थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसमें बड़ी संख्‍या में महिलाएं शामिल है।

Previous Post

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज

Next Post

आप सावरकर पर भी ऐसे ही बोलते हैं, 10 केस लंबित; राहुल को हाई कोर्ट की नसीहत

Next Post
अगर ऐसा हुआ तो यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भाजपा के साथ आ सकती है कांग्रेस

आप सावरकर पर भी ऐसे ही बोलते हैं, 10 केस लंबित; राहुल को हाई कोर्ट की नसीहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
  • तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत
  • भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In