• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तमिलनाडु बसपा चीफ आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में ऐक्शन; 8 संदिग्ध पकड़े गए

तमिलनाडु बसपा चीफ आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में ऐक्शन; 8 संदिग्ध पकड़े गए

July 6, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

तमिलनाडु बसपा चीफ आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में ऐक्शन; 8 संदिग्ध पकड़े गए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
तमिलनाडु बसपा चीफ आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में ऐक्शन; 8 संदिग्ध पकड़े गए

चेन्नई:बहुजन समाज पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) असरा गर्ग ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 10 टीम गठित की हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने अब तक आठ संदिग्धों को पकड़ा है। यह शुरुआती जांच है। कुछ समय बाद अधिक तथ्यों और घटना की परिस्थितियों का पता चलने के बाद और स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।’ उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे 2-3 संदिग्ध मकसद नजर आ रहे हैं। इनसे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि किस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस बीच, आर्मस्ट्रांग की हत्या को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। चेन्नई के पूनमल्ली हाई रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया था, जहां बीएसपी समर्थकों ने राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर सड़क पर आवाजाही को रोक दिया। इसी हॉस्पिटल में पार्टी की स्टेट यूनिट के चीफ आर्मस्ट्रांग का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही बसपा समर्थकों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का इस्तीफा भी मांगा है।

आर्मस्ट्रांग की हत्या पर मायावती क्या बोलीं 
बसपा प्रमुख मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह रविवार सुबह चेन्नई जाकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगी। बसपा प्रमुख ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की कल शाम उनके चेन्नई स्थित आवास के बाहर की गई जघन्य हत्या से पूरे समाज में दुःख व आक्रोश की लहर है। राज्य सरकार को अविलंब सख्त व जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।’ मायावती ने कहा, ‘इस अति-दुःखद व चिंताजनक घटना की गंभीरता को देखते हुए कल सुबह मेरा चेन्नई जाकर आर्मस्ट्रांग को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम है।’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आर्मस्ट्रांग की हत्या की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आर्मस्ट्रांग की मौत से स्तब्ध और दुखी हैं। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रात भर चले अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मामले की जांच तेजी से करने और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का आदेश दिया गया है।’ मालूम हो कि दोपहिया वाहनों पर सवार 6 लोगों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को पेरम्बूर में उनके घर के पास हत्या कर दी थी।

Previous Post

गुजरात में उसी तरह हराएंगे, जैसे अयोध्या में हराया; बीजेपी पर राहुल गांधी का हमला

Next Post

‘केजरीवाल गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार’, वीडियो में पत्नी ने लगाए आरोप

Next Post
'केजरीवाल गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार', वीडियो में पत्नी ने लगाए आरोप

'केजरीवाल गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार', वीडियो में पत्नी ने लगाए आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In