• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
त्वचा पर लगाएं खीरा टमाटर का रस, इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात

त्वचा पर लगाएं खीरा टमाटर का रस, इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात

March 26, 2022
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

त्वचा पर लगाएं खीरा टमाटर का रस, इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2022
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
त्वचा पर लगाएं खीरा टमाटर का रस, इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात

Image Courtesy: Google

सुंदर निखरी त्वचा न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है बल्कि अच्छी सेहत की भी निशानी होती है। लेकिन कई बार खराब जीवनशैली और खानपान पर ध्यान न देने की वजह से चेहरा ऑयली ,मुंहासे जैसी कई दिक्कतों का सामना करता है। जिसकी वजह से व्यक्ति खुद को तनाव में महसूस करता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने में खीरा और टमाटर का रस मदद कर सकता है।  खीरा और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैफिक एसिड, विटामिन के, सिलिका और विटामिन ए पाए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण का इस्तेमाल करने से त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनती हैं। आइए जानते हैं खीरा और टमाटर का रस चेहरे की किन समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।

खीरा और टमाटर रखें इन समस्याओं को दूर-
डेड स्किन से छुटकारा-

त्वचा पर जमा गंदगी और तेल रोम छिद्रों को बंद कर देती है। ऐसे में त्वचा को ठीक से एक्सफोलिएट करने के लिए खीरा और टमाटर के जूस का इस्तेमाल करें। टमाटर और खीरे में मौजूद एंजाइम्स डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसके लिए खीरा और टमाटर के रस को एक छोटे बाउल में निकालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ करें।

ऑयली स्किन- 
अगर आप त्वचा के ऑयली होने की वजह से मुंहासों से परेशान रहते हैं तो खीरा और टमाटर का पैक इस्तेमाल करें। इसमें हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के तेल को कम करने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए खीरा का रस, टमाटर का रस और अदरक के रस एक साथ अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पैक तैयार कर लें। उसके बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

मुंहासों से दिलाए छुटकारा-
मुंहासे की समस्या से राहत पाने के लिए टमाटर और खीरा का उपयोग करें। इसमें विटामिन ए, सी और के ही नहीं बल्कि एसिडिक गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन के पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने के लिए खीरे का रस, टमाटर का रस, शहद और एक चम्मच दूध लेकर थोड़ी देर अच्छे से मिलाकर उसका गाढ़ा पैक बना लें। अब इस पैक को स्किन और गर्दन वाले हिस्से पर लगाकर अच्छे से सूखने दें और फिर चेहरे को धो लें।

पोर्स में लाए कसाव- 
त्वचा में मौजूद बड़े और खुले पोर्स गंदगी, धूल और प्रदूषण जैसी चीजों को स्किन पर जमा करने का काम करते हैं। जिसकी वजह से त्वचा पर कील-मुहांसे की परेशानी होने लगती है। ऐसे में टमाटर और खीरे का रस रोमछिद्रों को कम करके स्किन को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे का रस, टमाटर का रस, नींबू और मिंट रस लेकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस तैयार रस को अपने चेहरे पर पोर्स वाले हिस्से में अच्छे से लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को साफ करते समय पोर्स वाले हिस्से पर अच्छे से मसाज करें।

सनबर्न-
खीरे और टमाटर का रस गर्मियों में होने वाली सनबर्न की समस्या को दूर करने में मदद करता है। सनबर्न से स्किन में लाल चकत्ते और रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में खीरे और टमाटर का रस टैन के प्रभाव को कम करके त्वचा को कूल रखने का काम करता है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आप शहद और दही में खीरे और टमाटर का रस मिलाकर टैन वाले हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।

Previous Post

घर पर 5 मिनट में पिज्जा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Next Post

अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच फिर पड़ गई फूट

Next Post
अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच फिर पड़ गई फूट

अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच फिर पड़ गई फूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In