• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तय समय से पहले खत्म हुआ बजट सत्र, कांग्रेस बोली- महंगाई पर चर्चा से भाग खड़ी हुई सरकार

तय समय से पहले खत्म हुआ बजट सत्र, कांग्रेस बोली- महंगाई पर चर्चा से भाग खड़ी हुई सरकार

April 7, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

तय समय से पहले खत्म हुआ बजट सत्र, कांग्रेस बोली- महंगाई पर चर्चा से भाग खड़ी हुई सरकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 7, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
तय समय से पहले खत्म हुआ बजट सत्र, कांग्रेस बोली- महंगाई पर चर्चा से भाग खड़ी हुई सरकार

File Photo

नई दिल्ली:कांग्रेस ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद आरोप लगाया कि सरकार महंगाई के विषय पर चर्चा कराने से भाग खड़ी हुई जिस कारण लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठकें अचानक से स्थगित करवा दी गईं। मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि सरकार किसान संगठनों के साथ समझौते के मुद्दे पर चर्चा नहीं कराना चाहती थी।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की गई है। रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। सीएनजी के दाम में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। उर्वरक के दाम में वृद्धि की गई है जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘हम इस पर चर्चा चाहते थे। लेकिन सरकार चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हुई।’ खड़गे ने आरोप लगाया कि संसद की बैठक को निर्धारित समय से पहले स्थगित करा दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘एजेंडे में यह था कि दोनों सदन शुक्रवार तक चलेंगे। हम तो तैयार थे। ऐसा लगता है कि गरीबों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को यह सरकार सुलझाना नहीं चाहती।’’

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘सदन चलाने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा होती है। यह परंपरा है कि जब हम कोई मुद्दा उठाते हैं तो इस बारे में अध्यक्ष से आग्रह करते हैं या फिर कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में अपनी बात रखते हैं।’

उन्होंने बताया, ‘बीएसी की बैठक में हमारी पार्टी की तरफ से हमने दो मुद्दे रखे थे। हमने आग्रह किया था कि गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांगों पर भी चर्चा होनी चाहिए। हमने नियम 193 के तहत यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की मांग की थी, इसके साथ ही हमने महंगाई पर चर्चा की मांग भी की थी।’

चौधरी ने आरोप लगाया, ‘बीएसी की बैठक में तय हो गया था कि महंगाई पर चर्चा होगी। कल शाम को पता चला कि सदन स्थगित होने वाला है। इससे पहले इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। सरकार महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने से भाग खड़ी हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार ने देखा कि ‘न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी’। यानी सदन स्थगित करा दो तो महंगाई पर चर्चा नहीं होगी। सरकार जवाबदेही से बचने के लिए सदन से भाग जाती है।’

चौधरी ने कहा, ‘अगर लोकसभा की कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत है तो इसका मतलब है कि विपक्ष ने सहयोग किया है। यह हमारे सहयोग से ही संभव हुआ है।’राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने कहा, ‘राज्यसभा से संबंधित बीएसी में कई विधेयकों के लिए समय तय हो चुका था। विपक्ष तैयार बैठा था कि ये विधेयक लाए जाएंगे,लेकिन नहीं लाए गए। यह सरकार की विफलता है। सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं रहा।’

उनके मुताबिक, ‘सामूहिक संहार के हथियारों के प्रसार एवं वित्त पोषण को रोकने से संबंधित विधेयक और अंटार्कटिका संधि से जुड़े विधेयक लाए जाने थे। ये दोनों विधेयक नहीं लाए। एकमात्र कारण था कि सरकार महंगाई से भाग रही थी क्योंकि सभी पार्टियां इस विषय पर चर्चा चाहती थीं।’ उन्होंने कहा कि किसान संगठनों के साथ सरकार समझौता करना चाहती है, इसे लेकर भी हम चर्चा चाहते थे। इससे भी भागने के लिए सदन स्थगित कराने का निर्णय लिया गया है।

रमेश ने राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ‘हमने अरुण जेटली और थावरचंद्र गहलोत को देखा है कि वे सदन में बैठा करते थे। लेकिन पहली बार देखा है कि सदन के नेता लापता हैं। वह मंत्री हैं और सदन में बैठते ही नहीं हैं। प्रधानमंत्री तो आते नहीं हैं, लेकिन राज्यसभा में सदन के नेता होने चाहिए।’

गौरतलब है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। रमेश ने कहा कि डेटा सुरक्षा विधेयक और डीएनए संबंधी विधेयक को लाए बिना ‘दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022’ को पारित कराना गलत था।

Previous Post

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा महंगा

Next Post

अजान मामले में बोले जामा मस्जिद के ईमाम, लगा दी है आवाज कम करने वाली मशीन

Next Post
अजान मामले में बोले जामा मस्जिद के ईमाम, लगा दी है आवाज कम करने वाली मशीन

अजान मामले में बोले जामा मस्जिद के ईमाम, लगा दी है आवाज कम करने वाली मशीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In