• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उदयनिधि से पूछताछ कर सकती है NCB, दो हजार करोड़ के ड्रग्स का है केस

उदयनिधि से पूछताछ कर सकती है NCB, दो हजार करोड़ के ड्रग्स का है केस

March 10, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

उदयनिधि से पूछताछ कर सकती है NCB, दो हजार करोड़ के ड्रग्स का है केस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 10, 2024
in देश, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
उदयनिधि से पूछताछ कर सकती है NCB, दो हजार करोड़ के ड्रग्स का है केस

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस ने करीब दो हजार करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट के एक मामले में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक को गिरफ्तार किया है। जाफर एक तमिल फिल्म प्रॉड्यूसर भी है और कई फिल्मों को प्रॉड्यूस कर चुका है। डीएमके ने हाल ही में जाफर को निष्कासित कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, जाफर सादिक ने एनसीबी को पूछताछ में बताया है कि उसने डीएमके के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को सात लाख रुपये दिए थे। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनसीबी की पूछताछ में जाफर का कहना है कि उसने पिछले साल पांच लाख रुपये उदयनिधि को बाढ़ में मदद करने के लिए और दो लाख रुपये पार्टी फंड के लिए दिए थे।

सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एनसीबी कथित तौर पर इस बात की जांच कर रही है कि क्या जाफर सादिक ने उदयनिधि स्टालिन को जो पैसा दिया था, वह क्या ड्रग्स की तस्करी से मिला पैसा था? वहीं, अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो सकती है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर सकती है। इसके अलावा, एनसीबी जांच को लेकर कई अन्य एजेंसियों के संपर्क में भी है।

एनसीबी के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सादिक के तार तमिल और हिंदी फिल्म जगत से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि कुछ ‘हाई प्रोफाइल’ लोगों के साथ-साथ राजनीतिक वित्तपोषण के कुछ मामले एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। सूत्रों ने बताया कि लाखों के लेन-देन के संबंध में एनसीबी जल्द ही डीएमके के एक आला दर्जे के नेता को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। सिंह ने बताया कि सादिक को खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। सिंह ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल अंतरराष्ट्रीय गिरोह भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया तक फैला है जिसका सरगना सादिक है।

‘कानूनी तरीके से जांच में विश्वास रखती है एनसीबी’
ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, ”एनसीबी निष्पक्ष और कानूनी तरीके से जांच करने में विश्वास रखती है। एक अपराधी की कोई जाति, धर्म या राजनीतिक पार्टी नहीं होती। जो कोई भी स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम का उल्लंघन करता है, वह अपराधी है और हम ऐसे किसी भी मामले की जांच करेंगे।” जब सिंह से पूछा गया कि क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति एजेंसी की जांच के दायरे में है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ”हम इस मामले में मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त पैसे के लेन-देने की जांच करेंगे।” उन्होंने बताया कि इस मामले के संबंध में एजेंसी ने फरवरी में दिल्ली में छापेमारी की थी, जिसके तुरंत बाद सादिक छिप गया था और हिरासत में लिए जाने से पहले वह चेन्नई से तिरुवनंतपुरम, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर गया था। सादिक का पूरा नाम जाफर सादिक अब्दुल रहमान है और एनसीबी ने पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया था।

सादिक को हाल ही में किया गया था डीएमके से बाहर
तमिल फिल्मों के निर्माता सादिक को सत्तारूढ़ डीएमके से हाल में निष्कासित किया गया था। एजेंसी ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से सादिक के कथित संबंधों का खुलासा किया था और इसके बाद उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। सिंह ने बताया कि सादिक ने एनसीबी से कहा था कि वह द्रमुक की एनआरआई शाखा की चेन्नई पश्चिम इकाई का उपसंगठक था। राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) इस मुद्दे पर लगातार द्रमुक को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने एनसीबी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और दिल्ली के एक गोदाम पर छापेमारी करके 50 किलोग्राम मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन ‘स्यूडोएफेड्राइन’ जब्त किया था। वर्ष 2023 के अंत में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने भारत से ‘भारी मात्रा’ में तस्करी करके उनके देशों में लाई जा रही स्यूडोएफेड्राइन के बारे में गोपनीय जानकारी दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और एनसीबी ने छापेमारी की थी।

Previous Post

Aaj Ka Rashifal : मेष,कर्क, सिंह, तुला, धनु वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन

Next Post

अस्पताल में निर्वस्त्र होकर घूमने लगा डॉक्टर, सामने आया वीडियो

Next Post
बच्चे की बीमारी देख डॉक्टर हैरान, नौकरानी ने 10 सेकेंड में किया निदान

अस्पताल में निर्वस्त्र होकर घूमने लगा डॉक्टर, सामने आया वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In