• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?

उद्धव-राज की सुलह की कोशिशें: मराठी मानुष की राजनीति में नया मोड़

May 14, 2025
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

July 12, 2026
उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

July 12, 2026
रोहित-कोहली का जलवा फिर दिखेगा, 9 घरेलू वनडे मैचों का ऐलान

14 जुलाई से भारत-इंग्लैंड वनडे जंग, रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

July 12, 2026
टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उद्धव-राज की सुलह की कोशिशें: मराठी मानुष की राजनीति में नया मोड़

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2025
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ठाकरे बंधुओं के पुनर्मिलन की चर्चा जोर पकड़ रही है। उद्धव की शिवसेना ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ गठबंधन की संभावनाओं को फिर से हवा दी है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी मनसे के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री उदय सामंत ने राज ठाकरे से उनके मुंबई स्थित निवास पर मुलाकात की। इससे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अन्य नागरिक निकाय चुनावों से पहले सियासी समीकरण और रोचक हो गए हैं।

उदय सामंत और राज ठाकरे के बीच चौथी मुलाकात
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद उदय सामंत और राज ठाकरे के बीच चौथी मुलाकात थी। हालांकि सामंत ने इसे एक “शिष्टाचार भेंट” बताया और किसी भी राजनीतिक चर्चा से इनकार किया। उन्होंने कहा, “मैं दादर इलाके में कुछ काम से गया था, तो सोचा राज साहेब से मिल लूं। हमने कुछ घटनाक्रमों पर चर्चा की, लेकिन इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। अगर बीएमसी चुनावों को लेकर कोई बात होती, तो हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी देते।”

लेकिन यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब राज्य की राजनीति में कई संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना, राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को महायुति गठबंधन में शामिल करने की कवायद कर रहे हैं। बीते महीने खुद मुख्यमंत्री शिंदे भी राज ठाकरे से उनके निवास पर मिले थे। वहीं, हाल ही में राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी।

इन मुलाकातों ने शिवसेना (UBT) और एमएनएस के संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, उद्धव गुट के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इन घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने राज ठाकरे के सुलह प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाया है। राऊत ने कहा, “राज ठाकरे ने शुरुआत की थी, हमने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आज भी हमारा रुख वैसा ही है। अब फैसला राज ठाकरे को लेना है। हम उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।”

उद्धव की अपील और शिंदे की मुलाकातें
राउत ने मंगलवार को कहा कि उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के साथ मतभेदों को दरकिनार करने की इच्छा जताई है। राउत ने कहा, “उद्धव जी ने संकेत दिया है कि वह मराठी मानूस और महाराष्ट्र के हित में एकजुट होने को तैयार हैं। अब गेंद राज ठाकरे के पाले में है।” उद्धव ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह मराठी भाषा और लोगों के लिए मतभेद भुलाने को तैयार हैं, लेकिन राज को उन ताकतों से दूरी बनानी होगी जो महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करती हैं। यह बयान स्पष्ट रूप से बीजेपी और शिंदे गुट की ओर इशारा था, जिन्होंने 2022 में शिवसेना को तोड़ा और पार्टी का नाम व चुनाव चिह्न हासिल किया।

छोटी-मोटी गलतफहमियों को भुलाने को तैयार
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों ने अपने सार्वजनिक बयानों में एक-दूसरे के प्रति नरम रुख दिखाया था। फिल्मकार महेश मांजरेकर के पॉडकास्ट में बोलते हुए राज ने कहा था कि वे महाराष्ट्र के हित में “छोटी-मोटी गलतफहमियों” को भुलाने को तैयार हैं। उसी दिन उद्धव ठाकरे ने एक ट्रेड यूनियन कार्यक्रम में कहा था कि वे भी मराठी भाषा और लोगों के हित में पुराने मतभेद भुलाने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने यह शर्त भी जोड़ी कि राज ठाकरे को भाजपा और शिंदे गुट से दूरी बनानी होगी।

इसके बाद दोनों नेता विदेश यात्रा पर चले गए थे, और सुलह की कोशिशों पर अस्थायी विराम लग गया। हालांकि 26 अप्रैल को शिवसेना (UBT) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट आई- “वेल आलीये एकत्र येण्याची” (अब एक होने का समय आ गया है), जिसने एक बार फिर उम्मीदें जगा दीं। कुछ दिन बाद संजय राउत ने फिर दोहराया कि उद्धव ठाकरे की ओर से दरवाजे खुले हैं, अब राज ठाकरे को जवाब देना है।

राज ठाकरे ने 2006 में बनाई थी अलग पार्टी
राज ठाकरे ने मार्च 2006 में बाल ठाकरे की शिवसेना छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी। पार्टी का फोकस शुरू से ही मराठी मानुष के मुद्दों पर रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से एमएनएस का राजनीतिक प्रभाव लगातार घट रहा है। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 288 में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी और महज 1.55% वोट शेयर हासिल किया। 2019 में पार्टी ने केवल एक सीट जीती थी।

बीएमसी में भी घटा कद
बीएमसी चुनावों की बात करें तो 2017 में एमएनएस ने 227 में से 7 सीटें जीती थीं। उस समय उद्धव ठाकरे की शिवसेना और भाजपा गठबंधन में थे और 84 सीटों के साथ शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उद्धव और राज के रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहा है। अतीत में कई बार दोनों की मुलाकातों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है, लेकिन गठबंधन की बात अब तक ठोस नहीं हो पाई है। इस बार सियासी समीकरण और भी उलझे हुए हैं क्योंकि राज ठाकरे का भाजपा के साथ रुख समय-समय पर बदलता रहा है- कभी समर्थन तो कभी विरोध। अब देखना यह है कि क्या ठाकरे परिवार की दरार भरती है या यह भी बीते वर्षों की तरह एक अधूरा प्रयास बनकर रह जाएगा। लेकिन एक बात तय है- बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बनाम ठाकरे की सियासी पटकथा एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है।

Previous Post

बच्चे को जिन्न की औलाद समझकर नहर में फेंकने वाली मां और तांत्रिक गिरफ्तार

Next Post

विश्वासघात का मूल्य भारत चुकाने को तैयार नहीं

Next Post
विश्वासघात का मूल्य भारत चुकाने को तैयार नहीं

विश्वासघात का मूल्य भारत चुकाने को तैयार नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
  • नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक
  • ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल
  • जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना
  • महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In