नई दिल्ली। इस समय पूरे देश में मॉनसून बौछारें मार रहा है। कई जगहों पर इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जून के महीने में बारिश की जो कमी थी, जुलाई में पहले 10 दिनों में वह पूरी हो गई। वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। जून के महीने में बारिश में कुल 11 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। लेकिन जुलाई में 5 से 10 तारीख के बीच में ही इतनी बारिश हुई की सारी कमी कवर हो गई। हालांकि एक बार फिर बारिश में कमी होने से आंकड़ा निगेटिव में जाने लगा है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अब एक बार फिर भारी से भारी बारिश होने वाली है। पश्चिमी तटीय इलाकों और मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर में 17 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में 12 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होगी। जुलाई में जो बारिश में कमी आई है उसकी ववजह से मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर में कम बारिश होना। वहीं प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम में हुई झमाझम बारिश ने कमी को कवर कर लिया है।
देश के 150 बड़े रिजर्वॉयर में क्षमता से 22 फीसदी तक जल संचय हो गया था। मॉनसून के बचे हुए समय में अभी और ज्यादा जल इकट्ठा होने की उम्मीद है। वहीं पिछले सप्ताह देश के बड़े हिस्से में हुई बारिश के बाद खरीफ की फसल का काम तेजी से शुरू हो गया है।
कहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई तक ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हुई मध्यम बारिश से लोगों को तापमान से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जुलाई को कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश हो सकती है। बिहार में मॉनसून ऐक्टिव है और पांच जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर, पश्चिमी चंपारणशामिल हैं। इसके अलावा सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में पिछले पांच दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई है और इसलिए उमस बढ़ गई है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में भारी बारिश हो सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
