स्पोर्ट्स डेस्क:हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को रविवार, 12 अक्टूबर की रात आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मुकाबले में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 330 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस विशाल टारगेट को कंगारुओं ने कप्तान एलिसा हीली के तूफानी शतक के दम पर 3 विकेट रहते ही चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ फिर से वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है, वहीं भारत तीसरे पायदान पर बना हुआ है। भारत की यह इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार है। ऑस्ट्रेलिया से पहले साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को धूल चटाई थी।
भारत के आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल में अब 4 मैचों में 4 अंक है। +0.682 के नेट रन रेट के साथ टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनके खाते में कुल 7 अंक है। श्रीलंका के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। इंग्लैंड तीन में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
| क्रं | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.353 |
| 2 | इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.864 |
| 3 | भारत | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.682 |
| 4 | साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.888 |
| 5 | न्यूजीलैंड | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.245 |
| 6 | बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.357 |
| 7 | श्रीलंका | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -1.526 |
| 8 | पाकिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.887 |













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
