• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सत्येंद्र जैन की हालत देख केजरीवाल बिफरे, जुल्म और अत्याचार बता जमकर कोसा

सत्येंद्र जैन की हालत देख केजरीवाल बिफरे, जुल्म और अत्याचार बता जमकर कोसा

May 22, 2023
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
शिव कृपा पाने का अवसर: आज है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का बुध प्रदोष व्रत

आज का भौम प्रदोष: भगवान शिव की विशेष कृपा का दुर्लभ योग

April 29, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 29 अप्रैल 2026

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

सत्येंद्र जैन की हालत देख केजरीवाल बिफरे, जुल्म और अत्याचार बता जमकर कोसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2023
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
सत्येंद्र जैन की हालत देख केजरीवाल बिफरे, जुल्म और अत्याचार बता जमकर कोसा

नई दिल्ली:मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन बीमार हैं। सोमवार को उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सत्येंद्र जैन पर अत्याचार करने वालों को भगवान कभी माफ नहीं करेंगे। पिछले साल मई से ही तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन को लेकर केजरीवाल बार-बार कहते रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में बेहतर काम करने की वजह से केंद्र सरकार ने झूठे मुकदमे में उन्हें फंसाया है। हाल ही में सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में दावा किया था कि उनका वजन 35 किलो घट गया है और वह कंकाल की तरह हो गए हैं।

ऐसे में सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अस्पताल में बैठे सत्येंद्र जैन की तस्वीर जारी की। तस्वीर में दुबले-पतले दिख रहे सत्येंद्र जैन की हालत को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन है। कुछ दिनों पहले जेल में उनकी मालिश और बाहर का खाना खाते हुए तस्वीरें सामने आने पर भाजपा ने आप सरकार की घेराबंदी की थी। तब आप सरकार की ओर से दावा किया गया था कि सत्येंद्र जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें फीजियोथैरेपी दी जा रही थी।

बेहद करीबी नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तस्वीर को अरविंद केजरीवाल ने भी साझा किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। जुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।’

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी सत्येंद्र जैन की तस्वीरों से इंकलाब आने की बात कही और उम्मीद जताई की उनकी मुश्किलें जल्दी कम हो जाएंगी। राघव ने ट्वीट किया, ‘दुखों का यह काला अंधेरा भी छट जाएगा, हर जुल्म का हिसाब किया जाएगा। तेरे इस त्याग से एक दिन इंकलाब आएगा। वो दिन जल्द आएगा, वो दिन जल्द आएगा।’ वहीं सांसद संजय सिंह ने यहां तक कहा कि बीजेपी सत्येंद्र जैन की जान लेना चाहती है। उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी के लोगों खूब ताली पीटो खूब जश्न मनाओ। लेकिन याद रखना ये वही शख्स है जो खुद करोना संक्रमित हुआ इनके पिता की मृत्यु हुई लेकिन दिल्ली के लोगों की सेवा में पीछे नही रहा। सत्येंद्र जैन जैन की जान लेना चाहती है बीजेपी। इतनी भी क्रूरता अच्छी नहीं है मोदी जी।’

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी पर डॉक्यूमेंट्री से बीबीसी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि केस में कोर्ट ने किया तलब

Next Post

क्या आपने लीक की शाहरुख के साथ चैट, समीर वानखेड़े की हाई कोर्ट में खिंचाई; पर गिरफ्तारी से राहत

Next Post
बंबई उच्च न्यायालय ने की बड़ी टिप्पणी

क्या आपने लीक की शाहरुख के साथ चैट, समीर वानखेड़े की हाई कोर्ट में खिंचाई; पर गिरफ्तारी से राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
  • तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत
  • भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In