• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक

कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक

March 15, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 15, 2024
in ओपिनियन, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक

तेल अवीव:इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस लड़ाई का केंद्र फिलिस्तीन का गाजा शहर बना हुआ है। इजरायली सेना यहां हवाई और जमीनी हमले करके शहर को कब्रिस्तान बनाने पर तुली है। इजरायल का लक्ष्य है हमास का पूर्ण खात्मा। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पिछले साल 7 अक्टूबर को देश पर हुए हमले के लिए हमास पर बुरी तरह भड़के हुए हैं। गाजा पर चल रहे कत्लेआम के बीच इजरायल के आर्मी बेस पर बड़ा अटैक हुआ है। इजरायली मीडिया ने इस हमले के लिए हमास की फ्रॉगमैन यूनिट को जिम्मेदार ठहराया है। यह पहली बार नहीं है जब हमास की इस यूनिट ने इजरायल में घुसकर हमला किया हो, अक्टूबर महीने में भी यह यूनिट ऐसा कारनामा कर चुकी है।

इजरायली मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि हमास की स्पेशल फ्रॉगमैन यूनिट बुधवार को दक्षिणी इजरायल में घुसकर आईडीएफ के सैन्य अड्डे पर हमला करने में कामयाब रही। हालांकि हमास ने अपनी यूनिट के इस ऑपरेशन के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इजरायली मीडिया ने आईडीएफ के सूत्रों का हवाला देते हुए पुष्टि की है कि हमला हुआ था। समाचार रिपोर्टों से पता लगता है कि हमास की ‘मेंढक यूनिट’ समुद्र के रास्ते इजरायल में दाखिल हुई और सैन्य अड्डे पर हमला करके गाजा भाग गई। इस दौरान इजरायली सेना के इस यूनिट के बीच गोलीबारी की घटनाएं भी हुई।

इजरायली मीडिया ने दक्षिणी अश्कलोन क्षेत्र में घुसपैठ की पुष्टि की है। बताया कि हमले के बाद इजरायली बलों ने संदिग्धों पर गोलीबारी की, जिसके बाद वे कथित तौर पर गाजा की ओर भाग गए थे। फिलिस्तीनी क्रॉनिकल ने दावा किया है कि इस प्रयास के पीछे हमास की ‘फ्रॉग यूनिट’ थी। उन्होंने आईडीएफ बेस पर भी हमला किया, लेकिन अल-क़सम ब्रिगेड की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।

हमास की मेंढक यूनिट
हमास की मेंढक यूनिट अर्थात फ्रॉगमैन यूनिट उनकी गोताखोर टीम है। जो समुद्र के रास्ते दुश्मन देश में घुसकर उनके खुफिया और बड़े इलाकों पर अचानक से हमला कर देती है। यह पहली बार नहीं है जब हमास की इस स्पेशल यूनिट ने इजरायली सेना के साथ संघर्ष करते हुए दक्षिणी अश्कलोन में ज़िकिम समुद्र तट के रास्ते घुसकर हमले किए हैं। आखिरी हमला महीनों पहले 24 अक्टूबर 2023 को किया गया था।

इजरायली सेना से मुठभेड़
इज़राइल के चैनल 12 ने बताया कि आईडीएफ के आर्मी बेस पर हमास की फ्रॉगमैन टीम की हमले के दौरान इजरायली सेना से मुठभेड़ भी हुई थी। आईडीएफ ने दो गोताखोरों पर गोलीबारी भी की और उन्हें पीछे हटाने में कामयाब रहे।

गौरतलब है कि गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रहे कत्लेआम हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हमास का दावा है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायल के जारी नरसंहार में 31,272 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, और 73,244 घायल हुए हैं।

Previous Post

सोनिया से मिले दानिश, कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा से लड़ सकते हैं चुनाव

Next Post

आपने तो भी नहीं भरा फॉर्म, सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा

Next Post
बेरोजगारी में केरल सब पर भारी; देश के क्या हाल

आपने तो भी नहीं भरा फॉर्म, सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In