• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में फिर हिंसा

यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में फिर हिंसा

April 15, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में फिर हिंसा

जानें- यहूदियों और मुस्लिमों में क्यों टकराव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 15, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में फिर हिंसा

यरूशलम : रमजान के महीने में 15 अप्रैल (शुक्रवार) को इजरायल के यरूशलम से खबर आई कि अल-अक्सा मस्जिद क्षेत्र में फिलिस्तीनियों और इजरायली सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुए हैं। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 60 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं। अगर आपने गौर किया होगा तो देखा होगा कि कुछ-कुछ दिनों पर ऐसे झड़पों की रिपोर्ट्स आती रहती हैं। तो आइए जानते हैं कि इस मस्जिद की क्या कहानी है और इस क्षेत्र में इतनी हिंसा क्यों होती है?

अल-अक्सा मस्जिद के बारे में जानिए

अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम धर्म मानने वालों के लिए एक पवित्र जगह है। इसे हरम-अल शरीफ के नाम से भी जाना जाता है। यह इस्लाम की तीसरी सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। माना जाता है कि इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद ने यहां नमाज पढ़ा था। लेकिन अल-अक्सा मस्जिद को समझने के लिए आपको टेंपल माउंट और वेस्टर्न वॉल को भी समझना होगा। टेंपल माउंट वो जगह है जहां यहूदी, इसाई और मुसलमान हजार सालों से पूजा करते आ रहे हैं।

डोम ऑफ दी रॉक की कहानी

पैगंबर मुहम्मद की मौत के करीब चार साल बाद मुस्लिमों ने यरूशलम पर हमला कर उसे जीत लिया। इन लोगों ने बाद में यरूशलम में मस्जिद बनवाई और उसका नाम रखा- अल अक्सा। इस मस्जिद के सामने है एक गुंबद वाली इस्लामिक इमारत- डोम ऑफ दी रॉक। इसके ठीक सामने एक छोटे आकार की इमारत है जिसे कहते हैं डोम ऑफ दी चेन। माना जाता है कि डोम ऑफ दी रॉक के अंदर एक पत्थर या चट्टान जैसा रखा हुआ है। मान्यता है कि उसी चट्टान पर चढ़कर पैगंबर मुहम्मद जन्नत की यात्रा पर गए थे। माना जाता है कि बराक घोड़े ने उसी चट्टान से स्वर्ग के लिए अपनी उड़ान भरी थी। ऐसे में इसे भी इस्लाम में बहुत पवित्र माना जाता है।

डोम ऑफ दी चेन को लेकर यहूदी और मुस्लिमों का दावा

अब डोम ऑफ दी चेन के बारे में समझिए। इसके बारे में स्थानीय वक्फ बोर्ड का कहना है कि डोम ऑफ दी रॉक को बनाने वालों लोगों के आराम करने के लिए डोम ऑफ दी चेन बनाया गया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि डोम ऑफ दी चेन, डोम ऑफ दी रॉक का एक प्रोटोटाइप था।

यहां यहूदियों का मानना है कि इजरायली रियासत के राजा सोलमन इस डोम ऑफ दी चेन में बैठक फैसला सुनाया करते थे। ऐसे में यहूदी लोग डोम ऑफ दी चेन क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हैं।

इस्लामी मान्यता के मुताबिक कयामत के दिन डोम ऑफ दी चेन को क्रॉस करने वाले लोग ही जन्नत को जाएंगे। इस पूरे परिसर को जिसमें अल-अक्सा मस्जिद, डोम ऑफ दी रॉक, डोम ऑफ दी चेन और वेस्टर्न वॉल शामिल हैं, टेंपल माउंट कहा जाता है। वेस्टर्न वॉल यहूदी धर्म के लोगों के लिए पवित्र है और वो अब उसी की पूजा करते हैं। तो पहले क्या करते थे?

वेस्टर्न वाल की कहानी

माना जाता है कि यरूशलम में इस्लाम और ईसाई धर्म के आने से पहले इसी वेस्टर्न वॉल के पास और टेंपल माउंट में यहूदियों का पवित्र मंदिर था। चूंकि अब मंदिर नहीं है तो ऐसे में वह दीवार के पास ही पूजा करते हैं। बता दें कि टेंपल माउंट में आने के कुल 11 दरवाजे हैं। इसमें से 10 मुस्लिमों के लिए आरक्षित हैं और सिर्फ एक दरवाजा यहूदी समुदाय के लिए आरक्षित है, जिस दरवाजे के रास्ते वह वेस्टर्न वॉल तक पहुंचते हैं।

इस्लाम का दावा वेस्टर्न वॉल पर भी है। माना जाता है कि बराक घोड़े को इसी दीवार से बांधा गया था और इस्लाम में इस दीवार को बराक वॉल कहा जाता है।

अब ईसाईयों की बात

टेंपल मौत परिसर में ईसाई धर्म के लोगों का दावा है। इस्लाम और ईसाई धर्म के आने से पहले यरूशलम में सिर्फ यहूदी थे। ईसा मसीह यहूदी परिवार में ही पैदा हुए थे और उन्हें यरूशलम में ही मौत की सजा सुनाई गई थी। ईसाई मानते हैं कि ईसा मसीह ने इसी शहर में अपना उपदेश दिया और यहीं उन्हें सूली चढ़ाया गया और यहीं पर वो दोबारा जी उठे। ईसाई यह भी मानते हैं कि एक दिन फिर यरूशलम आएंगे। ऐसे में यरूशलम और टेंपल माउंट का क्षेत्र ईसाईयों के लिए भी बेहद पवित्र है।

इस पूरे क्षेत्र पर यहूदी लोगों का सबसे पुराना दावा है। इस्लाम के आने से पहले यहां यहूदी और ईसाई लोगों के बीच विवाद था। बाद में इस्लाम के आने के बाद यह लड़ाई यहूदी और इस्लाम के बीच अधिक दिखने लगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ईसाई लोगों का इस क्षेत्र पर दावा नहीं है। ईसाई लोगों के लिए भी यह क्षेत्र पवित्र है।

शॉर्ट में जानिए कब क्या हुआ?

यहूदी लोगों की मान्यता है कि सबसे पहले उन्होंने यहां मंदिर की स्थापना की थी जिसे बेबीलोनियंस ने तबाह कर दिया। बाद में यहूदियों ने फिर से मंदिर बनाया गया जिसे रोमन साम्राज्य ने नष्ट कर दिया था। इसके बाद मुस्लिमों और ईसाईयों के बीच युद्ध हुआ जिसे ईसाईयों ने जीत लिया लेकिन यह जीत लंबे वक्त के लिए नहीं रही। करीब सौ सालों के बाद मुस्लिमों ने इस क्षेत्र को जीत लिया। इसके बाद इस क्षेत्र में अब तक करीब-करीब मुस्लिमों का कंट्रोल रहा है। 1948 में इजरायल की आजादी के बाद से पूरे इजरायल पर यहूदियों का शासन है। आजादी के बाद से यहूदियों ने टेंपल माउंट वाले परिसर पर अपना दावा और मजबूती से करने लगे लेकिन मौजूदा वक्त पर किसका किस क्षेत्र में कंट्रोल है, यह आपको पता है।

Previous Post

CJI ने फिर किया ‘बोझ’ की ओर इशारा, कहा- पर्याप्त अदालतें हो तो ही संभव है न्याय

Next Post

रूस ने भारत को सौंपी S-400 की दूसरी खेप, यूक्रेन युद्ध बावजूद तय वक्त से पहले हुई डिलीवरी

Next Post
रूस ने भारत को सौंपी S-400 की दूसरी खेप, यूक्रेन युद्ध बावजूद तय वक्त से पहले हुई डिलीवरी

रूस ने भारत को सौंपी S-400 की दूसरी खेप, यूक्रेन युद्ध बावजूद तय वक्त से पहले हुई डिलीवरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In