• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

1 अप्रैल से आपकी जेब पर भारी पड़ेंगे ये बदलाव

March 30, 2022
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

1 अप्रैल से आपकी जेब पर भारी पड़ेंगे ये बदलाव

एलपीजी से लेकर दवाएं भी हो सकती हैं महंगाी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर हर आम और खास की जेब पर पड़ने वाला है। एक तरफ पीएफ खाता और क्रिप्टोकरंसी पर टैक्स चुकाना होगा। एलपीजी के दाम बढ़ सकते हैं। वहीं, होम लोन पर मिल रही अतिरिक्त छूट से हाथ धोना पड़ेगा। इसके अलावा कई अन्य बदलाव भी होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ाएंगे। यहां हम आपको 10 ऐसे बदलावों के बारे बता रहें, जिसका असर आपके बजट पर पड़ सकता है।

एक अप्रैल 2022 से जो सबसे बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, उनमें सबसे अहम है पीएफ खाता पर टैक्स है। ईपीएफ खाते में 2.5 लाख रुपये तक टैक्स फ्री योगदान की सीमा लगाई जा रही है। अगर इससे ऊपर योगदान किया, तो ब्याज आय पर टैक्स लगेगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ में टैक्स फ्री योगदान की सीमा पांच लाख रुपये सालाना होगी।

सरकार ने 2019 के बजट में आयकर कानून में नया सेक्शन 80ईईए जोड़ा था। इस सेक्शन के तहत प्रावधान किया गया कि पहली बार घर खरीदने वालों को होम लोन के ब्याज भुगतान पर 1.5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त टैक्स कटौती का फायदा दिया जाएगा। यह फायदा धारा 24 के अंतर्गत होम लोन के ब्याज पर अधिकतम दो लाख रुपये तक की टैक्स छूट के अतिरिक्त है। बजट 2022 में इस धारा को आगे के लिए नहीं बढ़ाया।

एक बड़ा बदलाव क्रिप्टोकरंसी पर लगने वाले टैक्स का है। बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट या क्रिप्टो पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इसके तहत अगर क्रिप्टोकरंसी बेचने पर निवेशक को जो फायदा होगा उस पर उसे सरकार को टैक्स देना होगा। इसके साथ ही जब-जब कोई क्रिप्टोकरंसी बेचेगा तो उसकी बिक्री का एक फीसदी की दर से टीडीएस भी कटेगा।

नए वित्त वर्ष की शुरुआत से आम आदमी को दवाइयों पर खर्च बढ़ने वाला है। करीब 800 आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है। इनमें बुखार की बुनियादी दवा पैरासिटामॉल भी शामिल है। राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारक प्राधिकरण (एनपीपीए) ने इन दवाओं के थोक मूल्य सूचकांक में बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी है।

डाकघर की मासिक आय योजना (एमआईएस), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) या डाकघर टर्म डिपॉजिट में निवेश से जुड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं। इनमें ब्याज की राशि एक अप्रैल से नकद नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको बचत खाता खोलना होगा। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने अपने डाकघर बचत खाता या बैंक खाता को अपनी इन योजनाओं से लिंक नहीं किया है उसे लिंक कराना जरूरी होगा। इसमें सीधे ब्याज का भुगतान होगा।

सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत ई-चालान (इलेक्ट्रॉनिक चालान) जारी करने के लिए टर्नओवर सीमा को पहले तय सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया है। यह नियम भी एक अप्रैल 2022 से लागू हो जा रहा है।

एक्सिस बैंक में जिन ग्राहकों का वेतन अथवा बचत खाता है, उनके लिए नए नियम लागू हो रहे हैं। बैंक ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दी है। एक्सिक बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने मुफ्त नकद निकासी की निर्धारित सीमा को भी बदलकर चार चार या 1.5 लाख रुपये कर दिया है।

म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एक अप्रैल से भुगतान, चेक, बैंक ड्राफ्ट या अन्य किसी भौतिक माध्यम से नहीं कर पाएंगे। म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन एग्रीगेशन पोर्टल एमएफ यूटिलिटीज (एमएफयू) 31 मार्च 2022 से चेक-डिमांड ड्राफ्ट आदि के जरिए पेमेंट सुविधा को बंद करने जा रहा है। इसके बाद राशि जमा करने के लिए आपको सिर्फ यूपीआई या नेटबैंकिंग की सुविधा मिलेगी।

कुछ बड़ी कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 2.5 फीसदी तक बढ़ाएगी। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भी कहा है कि वह वाहनों की कीमत तीन फीसदी तक बढ़ाएगी। टोयोटा कीमतों को चार फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। वहीं बीएमडब्ल्यू कीमतों में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी।

चुनाव खत्म होने के बाद  12 दिन बाद 22 मार्च गए। एक बार फिर 1 अप्रैल को नए रेट जारी होंगे और पूरी आशंका है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 से 100 रुपये तक बढ़ जाएं। बता दें उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से राहत मिल रही थी। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे।

Previous Post

पेट्रोल गुजरात से बिहार तक 100 के पार, मुंबई में डीजल ने भी लगाया शतक

Next Post

राजनीतिक मतभेदों के कारण हिंसा, डराना-धमकाना अधिकारों का उल्लंघन है

Next Post
बंगाल में चरमरा गई है कानून व्यवस्था, लगे राष्ट्रपति शासन; अधीर रंजन का रामनाथ कोविंद को पत्र

राजनीतिक मतभेदों के कारण हिंसा, डराना-धमकाना अधिकारों का उल्लंघन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
  • योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In