• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें, सालभर तरक्की के साथ मिलेगा अपार धन

11:12 से 12:24 तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पंडित से जानें होलिका दहन-विधि और राशि अनुसार होली के रंग

March 24, 2024
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 6, 2026
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

July 6, 2026
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

July 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

11:12 से 12:24 तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पंडित से जानें होलिका दहन-विधि और राशि अनुसार होली के रंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें, सालभर तरक्की के साथ मिलेगा अपार धन

Image Courtesy: Google

हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि कल यानि 24 मार्च को प्रातः 09:55 से पृथ्वी लोक की अशुभ भद्राकाल के साथ प्रारंभ होकर 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगी। वहीं भद्रा काल रात्रि 11:12 बजे तक रहेगा। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने इस बार की होलिका दहन के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि रविवार व्रत की पूर्णिमा तथा परसों यानि 25 मार्च को स्नान, दान की पूर्णिमा रहेगी।

भद्राकाल में होलिका दहन तथा पूजन निषेध है। पूजन के लिए लिए भी भद्रा का पुच्छ काल और मुख काल देखा जाता है। इन दोनों के समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। 24 मार्च को भद्रा पुच्छ काल शाम 06:34 बजे से 07:54 मिनट तक रहेगा। वहीं, शाम 7:54 से रात्रि 10:07 बजे तक भद्रा मुख काल रहेगा। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सर्वार्थ सिद्धि योग में रात्रि 11:12 मिनट से 12:24 तक रहेगा, लेकिन लोकाचार एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार को सूर्योदय से पूर्व होलिका दहन किया जा सकता है। होली की पूजा के बारे में स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि दहन करने से पूर्व होलिका की पूजा की जाती है। 24 मार्च को भद्रा पुच्छ काल सांय 06:34 बजे से 07:54 मिनट तक रहने के कारण होलिका पूजन करना। इस समय अत्यंत शुभ रहेगा।

होलिका दहन की विधि 

होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठकर कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा करते हुए लपेटें। रोली चावल से तिलक कर घर पर बने मिष्ठान और देसी घी की अठावरी का भोग लगाकर जल अर्पित कर होलिका और भक्त प्रहलाद की जय का उद्घोष करें। पूजन के बाद हाथ में शुद्ध जल का लोटा लेकर परिक्रमा कर अर्घ्य दें। होलिका में आहुति के लिए कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य एवं नई फसल का कुछ भाग प्रयोग करें। सप्तधान्य में गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर आदि वस्तुएं आदि।

राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग

महाराज ने बताया कि ग्रहों एवं नक्षत्र के अनुसार रंगों के प्रयोग से सुख, शांति की वृद्धि होती है। अपनी राशि अनुसार रंगों का प्रयोग ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। अतः मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल माने जाते हैं,। इसलिए लाल, केसरिया और गुलाबी गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वृष और तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इन लोगों को सफेद, सिल्वर और मटमैले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, इनके लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा होने की वजह से इनको सफेद एवं सिल्वर रंग का प्रयोग अत्यंत शुभ रहेगा। सिंह राशि वाले लोग नारंगी, पीले या लाल रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। धनु और मीन राशियों के स्वामी गुरु होते हैं, इनके लिए होली खेलते समय पीले और लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। कोशिश करें कि आप नीले रंग के मकर और कुंभ राशि वाले जातक काला, नीला, एवं ग्रे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Previous Post

कांग्रेस को झटके पर झटका, मीरा कुमार नहीं लड़ेंगी सासाराम से लोकसभा चुनाव, बताया अपना प्लान

Next Post

100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा इसका प्रभाव

Next Post
जानिए कैसे हुई थी रंगों के उत्सव की शुरुआत?

100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा इसका प्रभाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
  • उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी
  • 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग
  • ‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In