• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
17 साल की नाबालिग लड़की से महीने तक रेप

11 साल की बच्ची को बुआ ने बेचा, 14 की उम्र तक 2 बच्चों की मां बनी; पुलिस ने 3 को दबोचा

July 20, 2024
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

11 साल की बच्ची को बुआ ने बेचा, 14 की उम्र तक 2 बच्चों की मां बनी; पुलिस ने 3 को दबोचा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 20, 2024
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
17 साल की नाबालिग लड़की से महीने तक रेप

जयपुर:राजस्थान में रिश्ते को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक बुआ ने 11 साल की अपनी भतीजी को 2 लाख रुपये में बेच दिया। 14 साल की होने तक वह बच्ची दो बच्चों की मां बन गई। किसी तरह वह पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त के मामले में बाप-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले नाबालिग जब 11 साल की थी तो उसकी बुआ ने उसे दो लाख रुपए में बेच दिया था। वह 14 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बन चुकी है।

मुरलीपुरा के थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लड़की को खरीदने के आरोपी संदीप यादव और सतवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बधवाना गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और 16 जुलाई को उसने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गलत जानकारी देकर नाबालिग लड़की का आधार कार्ड बनवा लिया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदीप को अंबाला में एक सीमेंट फैक्टरी से और उसके पिता सतवीर को चरखी दादरी के बधवाना गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता यहां मुरलीपुरा इलाके में रहते थे। उनके बीच लड़ाई होने पर नाबालिग बच्ची नीमराणा में अपनी बुआ के पास चली गई। बुआ ने उसकी देखभाल करने के बजाए उसे हरियाणा के एक परिवार को दो लाख रुपए में बेच दिया। पीड़िता 12 और 14 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि पीड़िता को हरियाणा में बेचने वाली उसकी बुआ को बहरोड़ शहर से हिरासत में लिया गया है। उसे भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है क्योंकि अपराध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कार्यान्वयन से पहले हुआ है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है।

Previous Post

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के 11 महीने बाद इसरो चीफ के लिए आई खुशखबरी

Next Post

11 साल से फरार इनामी शिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Next Post
गिरफ्तार

11 साल से फरार इनामी शिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान
  • भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि
  • शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे
  • खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल
  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In