डेस्क : देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज जल्द अपना आइपीओ लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आइपीओ का प्राइस बैंड ₹118 से ₹124 प्रति शेयर तय किया है। आइपीओ की बुकिंग 20 जनवरी (मंगलवार) से शुरू होकर 22 जनवरी (गुरुवार) तक चलेगी। एंकर निवेशकों को शेयरों का आवंटन 19 जनवरी को किया जाएगा।
आइपीओ में एक लॉट में 120 शेयर होंगे और रिटेल निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। शेयरों का 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों, 15% नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों (NII) और 75% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹10 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
आइपीओ से जुड़ी टाइमलाइन:
- 23 जनवरी: अलॉटमेंट फाइनल होने की संभावना
- 27 जनवरी: जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें रिफंड और जिनको शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट
- 28 जनवरी: शेयर लिस्टिंग की उम्मीद, BSE और NSE पर
कंपनी इस आइपीओ के जरिए कुल ₹1,907.3 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹1,000 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹907.3 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नए फर्स्ट माइल, लास्ट माइल और सॉर्टिंग सेंटर्स के लिए लीज भुगतान, ब्रांडिंग और अधिग्रहण जैसी कॉरपोरेट जरूरतों में करेगी। OFS में फ्लिपकार्ट, IFC, क्वालकॉम, एट रोड्स और मिराए एसेट जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं।
कंपनी का कारोबार और प्रदर्शन:
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज एक ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म है, जो सेम-डे और कुछ घंटों में डिलीवरी जैसी सेवाएं प्रदान करता है। सितंबर 2025 तक इसका नेटवर्क 14,758 पिनकोड, 4,299 टचपॉइंट और 53 सॉर्ट सेंटर्स तक फैल चुका है।
वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। FY25 में कंपनी ₹6.4 करोड़ का मुनाफा दर्ज करने में सफल रही, जबकि पिछले साल नुकसान था। रेवेन्यू लगातार बढ़ रहा है। बाजार में इसके मुकाबले ब्लू डार्ट और डिलीवेरी जैसे बड़े खिलाड़ी भी हैं।
शैडोफैक्स का आइपीओ लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर हो सकता है, लेकिन निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल सलाहकार से सलाह लेना जरूरी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

