• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
2020 में 6% ज्यादा हुआ मृत्यु पंजीकरण, सरकार बोली- सिर्फ कोविड से हुई मौतों के कारण नहीं बढ़ी संख्या

2020 में 6% ज्यादा हुआ मृत्यु पंजीकरण, सरकार बोली- सिर्फ कोविड से हुई मौतों के कारण नहीं बढ़ी संख्या

May 4, 2022
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति

May 18, 2026
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह की वियतनाम यात्रा से रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

2020 में 6% ज्यादा हुआ मृत्यु पंजीकरण, सरकार बोली- सिर्फ कोविड से हुई मौतों के कारण नहीं बढ़ी संख्या

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 4, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
2020 में 6% ज्यादा हुआ मृत्यु पंजीकरण, सरकार बोली- सिर्फ कोविड से हुई मौतों के कारण नहीं बढ़ी संख्या

File Photo

नई दिल्ली:रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए नए आंकड़ों से पता चला है कि 2020 में देश में 81.16 लाख मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले वर्ष की संख्या से लगभग छह प्रतिशत अधिक है। नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के आंकड़ों से पता चला है कि जहां 2020 में पंजीकृत जन्मों की संख्या 2019 में 2.48 करोड़ से घटकर 2.42 करोड़ हो गई थी, वहीं मृत्यु पंजीकरण 2019 में 76.41 लाख से बढ़कर अब 81.16 लाख हो गया है।

ये 2020 में भारत में जन्म और मृत्यु की वास्तविक संख्या नहीं है। बल्कि ये जन्म और मृत्यु के केवल वे नंबर हैं जो पंजीकृत हुए हैं। हाल के वर्षों में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण में लगातार वृद्धि हुई है। विशेष रूप से मौतों के पंजीकरण में पिछले तीन वर्षों में तेज उछाल देखा गया है। उदाहरण के लिए, 2019 में सभी मौतों में से 92 प्रतिशत रजिस्टर की गई थीं, जो कि दो साल पहले (2017) 79 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन से उल्लेखनीय वृद्धि थी। सरकार ने मंगलवार को जन्म और मृत्यु रिपोर्ट के आधार पर नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) रिपोर्ट 2020 प्रकाशित की।

आंकड़ों पर क्या बोली भारत सरकार

इन आंकड़ों को लेकर नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने मंगलवार को कहा कि 2019 की तुलना में 2020 में मृत्यु पंजीकरण में वृद्धि केवल कोविड के कारण हुई मौत से नहीं हुई है और कुछ एजेंसियों द्वारा भारत के संबंध में कोविड से हुई मौतों की ‘अत्यधिक’ संख्या प्रकाशित किए जाने को रोका जाना चाहिए।

कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख पॉल ने उदाहरण स्वरूप लान्सेट के एक हालिया प्रकाशन का उल्लेख किया, जिसमें दावा किया गया था कि जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच भारत में कोविड से हुई अनुमानित मृत्यु दर्ज रिपोर्ट की तुलना में आठ गुना अधिक थी।

भारत में कोविड के कारण दर्ज मौतें पर उठे थे सवाल

उस अवधि में भारत में कोविड के कारण दर्ज मौतें लगभग 4,89,000 थीं। लान्सेट ने अपने अखबार में ‘कोविड-19 महामारी के कारण अतिरिक्त मृत्यु दर का अनुमान: कोविड-19 संबंधित मृत्यु दर का एक व्यवस्थित विश्लेषण, 2020-21’ शीर्षक वाले अपने लेख में दावा किया था कि इस अवधि में भारत में कोविड से हुई मौतें दुनिया में सबसे ज्यादा 40.7 लाख थीं।

पॉल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘अब जबकि सभी कारणों से अधिक मौतों की वास्तविक संख्या उपलब्ध है, शुद्ध अनुमानों और मॉडलों पर आधारित अनुमान लगाने का कोई औचित्य नहीं है।’ उन्होंने बताया कि 2018 की तुलना में 2019 में 6.9 लाख अधिक लोगों की मृत्यु हुई।

सीआरएस अध्ययन के निष्कर्ष इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत ने हाल ही में देश में कोविड से हुई मृत्यु का अनुमान लगाने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। भारत ने कहा था कि इस तरह के गणितीय मॉडलिंग का उपयोग भौगोलिक आकार और जनसंख्या के दृष्टिकोण से इतने विशाल राष्ट्र के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड के लिए स्थापित एक मजबूत निगरानी प्रणाली के आधार पर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2020 में कोविड के कारण होने वाली मृत्यु 1.49 लाख थी। पॉल ने कहा, ‘राज्यों द्वारा मौत की संख्या को भी ठीक से गिना जा रहा है। यह एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली है।’

उनके अनुसार, अधिक मृत्यु पंजीकरण इसलिए भी हो रहा है क्योंकि लोग जागरूक हैं, लोगों को संपत्तियों और अन्य उद्देश्यों के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। पॉल ने कहा, ‘आमतौर पर संचालन में आसानी और डिजिटलीकरण के कारण, लोग आगे आ रहे हैं। जनसंख्या का आकार भी हर साल अधिक मौतों में योगदान देता है।’

उन्होंने बताया कि मृत्यु दर में गिरावट और कोई प्रकोप नहीं होने के बावजूद पिछले वर्षों में अधिक मृत्यु पंजीकरण वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए, हमें यह याद रखना चाहिए कि अतिरिक्त मौतें कोविड-19 के कारण नहीं हैं, बल्कि इसके अन्य कारण भी हैं।’

Previous Post

राज ठाकरे की धमकी के बीच मुंबई में 803 मस्जिदों को लाउडस्पीकर की इजाजत

Next Post

पहले की तरफ मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

Next Post
पहले की तरफ मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

पहले की तरफ मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, एलन मस्क बोले- यूजर को देने होंगे पैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति
  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  • बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In