मुंबई:स्टेनलेस स्टील के उत्पाद बनाने वाली कंपनी साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज लिमिटेड निवेशकों से करीब 15 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 30 अप्रैल को पूंजी बाजार में उतरेगी। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसका आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) मंगलवार को खुलेगा और तीन मई पर बंद होगा। शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे।
क्या है इश्यू प्राइस: डॉल्फिन ब्रांड के तहत स्टेनलेस स्टील उत्पाद बनाने वाली अहमदाबाद स्थित कंपनी ने आईपीओ के तहत बोली के लिए प्रति इक्विटी शेयर कीमत 60 रुपये तय की है। आईपीओ में 25 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है।
क्या होगा पैसे का
साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज लिमिटेड की ओर से जारी बयान के मुताबिक आईपीओ से प्राप्त रकम का उपयोग मशीनरी की खरीद, सहायक कंपनी में निवेश, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों सहित कंपनी की विस्तार योजनाओं को फंडिंग के लिए किया जाएगा। कंपनी ने वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए 6 करोड़ रुपये, एक सहायक कंपनी में निवेश के लिए 4 करोड़ रुपये, मशीनरी खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए 2 करोड़ रुपये का उपयोग करने की योजना बनाई है। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड प्रमुख प्रबंधक है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इश्यू की रजिस्ट्रार है।
कैसी है वित्तीय हालत
बता दें कि साईं स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज स्टेनलेस स्टील उत्पादों के कारोबार में शामिल है। दिसंबर 2023 को समाप्त नौ महीनों के लिए कंपनी ने 1.79 करोड़ रुपये का प्रॉफिट और 33.33 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 3.83 लाख रुपये का प्रॉफिट और 6.27 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
