डेस्क: बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी करने वाले सनी देओल अब अपनी नेटफ्लिक्स डेब्यू फिल्म ‘इक्का’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म की पहली झलक आज रिलीज कर दी गई है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
खास बात यह है कि सनी देओल को 33 साल बाद एक बार फिर कोर्टरूम में वकील के किरदार में देखा जा रहा है। काले कोट में सनी देओल अदालत में केस लड़ते नजर आते हैं, जबकि कटघरे में खड़े दिखाई देते हैं धुरंधर फेम अक्षय खन्ना, जिनका अंदाज़ एक बार फिर रहस्यमय और प्रभावशाली लगता है। एक मिनट के इस टीज़र में फिल्म की प्रमुख कास्ट की झलक दिखा दी गई है, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इक्का में सनी देओल का यह किरदार उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘दामिनी’ की याद दिलाता है। दामिनी में वकील के रूप में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था और ‘तारीख पे तारीख’ जैसा डायलॉग आज भी याद किया जाता है। ऐसे में इक्का में उन्हें फिर से वकील के रूप में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
फिल्म में अक्षय खन्ना एक अहम भूमिका निभा रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिल्म के विलेन हैं। टीज़र में उन्हें कोर्टरूम के कटघरे में खड़ा दिखाया गया है। उनका ठंडा और सधा हुआ स्वैग एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करता है। टीज़र का एक सीन, जिसमें सनी देओल उन्हें थप्पड़ मारते हैं, काफी चर्चा में है और इसे फिल्म का पावरफुल मोमेंट माना जा रहा है।
इक्का के टीज़र में तीन मजबूत महिला किरदारों की भी झलक मिलती है। दिया का किरदार एक मां और पत्नी के रूप में सामने आता है, जो न्याय की उम्मीद में अपने वकील की ओर देखती है। टीज़र में उन्हें अस्पताल में दौड़ते हुए और कोर्टरूम में भी दिखाया गया है, जिससे उनके किरदार की भावनात्मक गहराई का अंदाज़ा लगता है।
वहीं तिलोत्तमा शोम को सनी देओल के खिलाफ केस लड़ते हुए दिखाया गया है। काले कोट में कोर्टरूम में नजर आ रहीं तिलोत्तमा का किरदार संभवतः अक्षय खन्ना के पक्ष में खड़ा दिखाई देगा।
इसके अलावा संजीदा शेख भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। टीज़र में उनकी झलक भले ही छोटी हो, लेकिन माना जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में खास मोड़ लाएगा।
यूजर्स का रिएक्शन
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में जबरदस्त फेस-ऑफ देखने को मिलेगा। टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूट्यूब यूजर ने लिखा, “धुरंधर में रहमान डकैत को देखने के बाद अक्षय खन्ना की इस फिल्म का इंतजार अपने पे-चेक से भी ज्यादा है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “दामिनी के बाद सनी देओल की आवाज फिर से गूंजेगी।”
टीज़र ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं और अब सभी को इक्का की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
