• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पूर्व कर्मों का नाश हो मानव जीवन का लक्ष्य : मानवता के मसीहा महाश्रमण

पूर्व कर्मों का नाश हो मानव जीवन का लक्ष्य : मानवता के मसीहा महाश्रमण

February 3, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

पूर्व कर्मों का नाश हो मानव जीवन का लक्ष्य : मानवता के मसीहा महाश्रमण

डीडवाना से विहार कर सिंघाना में पधारे युगप्रधान आचार्यश्री 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 3, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्व कर्मों का नाश हो मानव जीवन का लक्ष्य : मानवता के मसीहा महाश्रमण
पूर्व कर्मों का नाश हो मानव जीवन का लक्ष्य : मानवता के मसीहा महाश्रमण
डीडवाना-कुचामण : डीडवाना जिला मुख्यालय को आध्यात्मिक संदेशों से आलोकित कर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सोमवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में अग्रवाल भवन से गतिमान हुए। डीडवानावासियों ने मानवता के समीहा को सश्रद्धा नमन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जनता को मंगल आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर बढ़ चले।
अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए आचार्यश्री अब धीरे-धीरे योगक्षेम वर्ष के लिए लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती की ओर बढ़ रहे हैं। 6 फरवरी को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना संग जैन विश्व भारती में योगक्षेम वर्ष के लिए जैन विश्व भारती में प्रवेश करेंगे। इसे लेकर जैन विश्व भारती में मानों सभी प्रकार की तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। लाडनूंवासी भी इस सौभाग्य को प्राप्त कर अत्यंत उत्साहित नजर आ रहे हैं।
मार्ग में आने वाले गांवों व रास्ते से गुजरने वाले लोगों को आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जन-जन को शुभाशीष बांटते हुए आचार्यश्री सिंघाना गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पधारे। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों व शिक्षकों आदि ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। आज मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के साथ-साथ मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में सिंघाना मण्डल द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि चार चीजें शास्त्र में दुर्लभ बताई गई हैं- मनुष्य जन्म का मिलना, उच्च कुल में जन्म व धर्मश्रुति, श्रद्धा के भाव का जागरण और संयम में पराक्रम करना दुर्लभ है। वर्तमान में हम सभी को मनुष्य जीवन तो प्राप्त है। आज धार्मिक बातों को सुनने का अवसर भी मिल रहा है। अब श्रद्धा का जागरण हो जाए और उसके पालन के प्रति पराक्रम भी हो जाए तो कल्याण की बात हो सकती है। आदमी को जीवन मिला है तो उसे अच्छे लक्ष्य के साथ जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को विवेकपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। पूर्व कर्मों का नाश करने के लिए इस देह को धारण करना चाहिए।
मनुष्य जीवन को वृक्ष मान लिया जाए तो मनुष्य जीवन रूपी वृक्ष के छह फल लगने चाहिए। उनमंे पहला बताया गया कि जिनेश्वर भगवान की भक्ति, गुरु की पर्युपासना, प्राणियों के प्रति दया का भाव, सुपात्र दान, गुणानुराग तथा आगम स्वाध्याय धर्मग्रन्थों का श्रवण। इस प्रकार यदि मनुष्य जीवन रूपी वृक्ष पर ये फल लगते हैं तो उसका जीवन सफल हो सकता है।
आचार्यश्री ने कहा कि सभी में सद्भावना हो, जीवन में नैतिकता रहे और जीवन नशामुक्त रहे। आचार्यश्री ने समुपस्थित विद्यार्थियों को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति कीे प्रतिज्ञाओं की प्रेरणा दी तो उपस्थित लोगों व विद्यार्थियों ने इन तीनों प्रतिज्ञाओं को स्वीकार किया।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संचालक श्री हरदयालजी ने उपस्थित जनता को संबोधित किया। आचार्यश्री की मंगल प्रेरणा के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री छोटूराम भाकर ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

पीयूष गोयल बोले: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पड़ोसी देशों से बेहतर, भारत के हित सर्वोपरि

Next Post

सेना प्रमुख के हवाले पर रोक क्यों? संजय राउत का सरकार से सीधा सवाल

Next Post
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

सेना प्रमुख के हवाले पर रोक क्यों? संजय राउत का सरकार से सीधा सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In