• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
3 माह में दोस्ती खत्म,शिंदे सरकार से रूठे राज ठाकरे; BJP को नई टेंशन

3 माह में दोस्ती खत्म,शिंदे सरकार से रूठे राज ठाकरे; BJP को नई टेंशन

July 25, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

3 माह में दोस्ती खत्म,शिंदे सरकार से रूठे राज ठाकरे; BJP को नई टेंशन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
3 माह में दोस्ती खत्म,शिंदे सरकार से रूठे राज ठाकरे; BJP को नई टेंशन

मुंबई। महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी दोस्ती और दुश्मनी की तस्वीर साफ होती दिख रही है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले NDA गठबंधन का बिना शर्त समर्थन साथ देने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे अब अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि महायुति गठबंधन से उनकी दोस्ती अब खत्म हो चली है। कुछ दिनों पहले ही उनकी पार्टी ने बीजेपी से महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 20 सीटें देने की मांग की थी लेकिन बीजेपी की तरफ से इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल सका।

ऐसी चर्चा है कि अब राज ठाकरे की पार्टी अब राज्य की 225 विधान सभा सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और अक्टूबर में चुनाव होने की संभावना है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता प्रकाश महाजन ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में 200 से 225 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। महाजन ने एक समाचार चैनल को बताया कि यह निर्णय MNS प्रमुख राज ठाकरे ने लिया है और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि MNS जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ है और उसका मानना ​​है कि इस तरह के सभी लाभ वित्तीय मानदंडों पर आधारित होने चाहिए। MNS ने लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार से नाराज हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ठाकरे को शिंदे सरकार द्वारा घोषित कुछ योजनाएं पसंद नहीं आई हैं। ऐसी योजनाओं में लाडली बहना और लाडला भाई योजना शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में पेश की गईं इन योजनाओं के तहत महिलाओं और युवाओं को नकद राशि देने का वादा किया गया है।

उधर, NDA में भी अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। एक दिन पहले ही उप मुख्यमंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार ने नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और उनसे जल्द सीट बंटवारा करने की गुजारिश की है। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ने 80 से 90 सीटों की मांग की है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पवार उन 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने के लिए अड़े हुए हैं, जहां 2019 में एनसीपी की जीत हुई थी। इन सीटों के अलावा अजित पवार  पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र की उन 20 सीटों पर भी कैंडिडेट उतारना चाह रहे हैं, जहां कांग्रेस जीती थी।

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार मुंबई के शहरी इलाकों में भी चार से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाह रहे हैं। ये वैसी सीटें हैं, जो अल्पसंख्यक बहुल हैं और कांग्रेस का वहां वर्चस्व रहा है। दूसरी तरफ शिंदे सेना भी 100 सीटोमं पर दावा टोक रही है, जबकि भाजपा भी 160 से 170 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना पर काम कर रही है।

Tags: राज ठाकरे
Previous Post

न पढ़ाएं पाठ, किससे हो दोस्ती ये हमारा अधिकार; US को भारत की खरी-खरी

Next Post

जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

Next Post
जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In