• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

July 25, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है; संसद में बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ ही जेल के बजट में भी कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से कहा कि वह कम से कम जेल का तो बजट बढ़ा दे क्योंकि जेल जाने के लिए अगला नंबर सत्ता पक्ष के लोगों का आने वाला है। उनकी इस बात पर सभापति धनखड़ ने कहा कि ‘यह बहुत ही मार्मिक अपील है’।

संजय सिंह ने यह बात राज्यसभा में आम बजट 2024-25 पर चर्चा में भाग लेते हुए कही। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के अन्य नेताओं को पकड़कर जेल में डालने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार का मकसद ऐसे मामलों में न्याय दिलाना नहीं है।

AAP सांसद ने कहा ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए बजट को सत्ताधारी दल के लोग क्रांतिक्रारी कह रहे हैं और ढोल पीटकर इसे विकसित भारत का बजट बता रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार ने रक्षा बजट तक में कटौती करने का काम किया गया। इसे 9.6 प्रतिशत से घटाकर 9.43 प्रतिशत कर दिया गया है।’

‘जेल का बजट बढ़ा दो, अगला नंबर तुम्हारा है’

सिंह ने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, परिवहन, पेंशन और ऊर्जा क्षेत्र के साथ ही वैज्ञानिक विभाग और जेल का भी बजट कम कर दिया गया है। इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘जेल का बजट तो बढ़ा दीजिए। 300 करोड़ रु है जेल का बजट। अभी हमको जेल में भेजा है, कल तुमको जेल में आना है। तुम सबको जेल में आना है। जेल का बजट बढ़ा दो, जेलों को ठीक कर दो। अगला नंबर तुम्हारा है। तुम्हें जेल में आना है, इसलिए कम से कम जेलों को तो ठीक कर दो।’

सभापति बोले- ध्यान दीजिए, बहुत मार्मिक अपील है..

उस वक्त आसन पर मौजूद सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के नेता जेपी नड्डा से कहा, ‘सदन के नेताजी से मैं अनुरोध करूंगा कि यह बहुत मार्मिक अपील है जेल का बजट बढ़ाने के लिए, और इस पर आप गौर फरमाइए क्योंकि इसके पीछे एक पृष्ठभूमि भी है।’ जवाब में नड्डा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उनकी अपील का ध्यान रखा जाएगा अध्यक्ष महोदय’।

एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

संजय सिंह ने सदन में जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को पकड़कर जेल में डाल दिया गया, जिनके रक्त में शुगर का स्तर 36 बार 50 से नीचे जा चुका है। उन्होंने AAP नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिव सेना के संजय राउत की भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में गिरफ्तरी का मुद्दा भी उठाया।

‘अभी 240 पर पहुंचे कल 24 पर जाओगे’

उन्होंने कहा, ‘आपका मकसद न्याय दिलाना नहीं। आपका मकसद हमको जेल में रखना है। जितना जेल में डालोगे, उतने गर्त में जाओगे। जिसने भी यह राजनीति की है उसका समापन होगा। अभी 240 पर पहुंचे हो कल 24 पर और फिर दो पर पहुंचोगे।’

बजट को खोखला बताया

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बजट को खोखला करार दिया और कहा कि इसकी सच्चाई यह है कि इसके जरिए हर वर्ग को चोट पहुंचाने और चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के 14 प्रधानमंत्रियों ने जितना कर्जा लिया, उससे दोगुना कर अकेले भारत की सरकार ने लिया है। उन्होंने सरकार से कहा कि, ‘आपने देश को कर्ज में डुबाने का काम किया है।’

सिंह ने कहा कि बजट से बेरोजगारों को उम्मीद थी लेकिन सरकार ने उन्हें भी निराश किया। भाजपा द्वारा हर साल दो करोड़ नौकरी देने के वादे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब एक ही योजना बाकी रह गई है। हमारे भारत की सरकार अगली योजना लेकर आएगी कि इस देश के नौजवानों को मुफ्त में 5 करोड़ कटोरे बांटे जाएंगे। भीख मांगो योजना लाने का काम करेंगे।’

सरकार को बताया नेम प्लेट कहां लगाए

सिंह ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर भोजनालयों के लिए जारी दिशानिर्देश का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को ‘नेम प्लेट’ ही लगाना है तो उन पूंजीपतियों पर लगाए जो देश के करोड़ों रुपये लूटकर भाग गए हैं। उन्होंने बजट में राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने दिल्ली और पंजाब सहित कई विपक्ष शासित राज्यों के पैसे रोक रखे हैं।

 

Previous Post

3 माह में दोस्ती खत्म,शिंदे सरकार से रूठे राज ठाकरे; BJP को नई टेंशन

Next Post

एसिडिटी होने पर एंटासिड गोलियां लेते हैं तो बस इस फल को खा लें

Next Post
सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है

एसिडिटी होने पर एंटासिड गोलियां लेते हैं तो बस इस फल को खा लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In