• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क्या है शिंकुन ला? जिसका 15,800 फीट की ऊंचाई पर विस्फोट करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

क्या है शिंकुन ला? जिसका 15,800 फीट की ऊंचाई पर विस्फोट करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

July 26, 2024
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक

June 5, 2026
लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

June 5, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

क्या है शिंकुन ला? जिसका 15,800 फीट की ऊंचाई पर विस्फोट करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 26, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
क्या है शिंकुन ला? जिसका 15,800 फीट की ऊंचाई पर विस्फोट करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के द्रास में करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और इस दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। PMO के अनुसार, यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी और पूरी होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। अधिकारियों ने बताया कि ‘पहला विस्फोट’ महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुरंग के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक से ही रिमोट के जरिए यह काम करेंगे।

PMO ने बताया है कि प्रधानमंत्री 26 जुलाई को 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह 9 बज कर लगभग 20 मिनट पर करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

क्या है शिंकुन ला सुरंग परियोजना 
शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू–पदुम–दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा।  निर्माण पूरा होने के बाद, यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी।  इस सुरंग के चार साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी, जो चीन की 15,590 फीट की ऊंचाई पर बनी सुरंग को पीछे छोड़ देगी।

शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। यह निम्मू-पदम-दारचा सड़क लद्दाख को तीसरा संपर्क विकल्प प्रदान करेगी। निम्मू और दारचा के बीच संपर्क मार्च 2024 में हासिल किया गया था और सड़क पर ब्लैकटॉपिंग की जा रही है।

करीब 16000 फीट की ऊंचाई पर इस सुरंग के निर्माण का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय में करने जा रहे हैं, जब एक तरफ पाकिस्तान को करगिल युद्ध में  धूल चटाने की 25वीं वर्षगांठ है तो दूसरी तरफ पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। अब तक विवादित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लंबित समस्याओं के समाधान के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि भारत को उम्मीद है कि चीन के साथ चल रही बातचीत अप्रैल 2020 की यथास्थिति को बहाल करने में मदद करेगी।

सुरंग की खूबियां
4.1 किलोमीटर लंबी शिंकू ला सुरंग मनाली और लेह के बीच की दूरी को 60 किलोमीटर कम कर देगी, जिससे यह दूसरी 355 किलोमीटर से घटकर 295 किलोमीटर रह जाएगी। इतना ही नहीं यह मनाली-लेह और पारंपरिक श्रीनगर-लेह मार्ग का भी विकल्प होगा। निम्मू-पदम-दारचा सड़क रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अन्य दो अक्षों से छोटी है और केवल 16,615 फीट ऊंचे शिंकू ला दर्रे को पार करती है। सीमा सड़क संगठन ने पिछले तीन वर्षों में 8,737 करोड़ रुपये की लागत से 330 परियोजनाएं पूरी की हैं और चीन के साथ सीमा पर भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक गतिशीलता में काफी सुधार किया है।

यह एलएसी के पास भारत के सबसे उत्तरी सैन्य अड्डे दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) को बहुत जरूरी वैकल्पिक संपर्क प्रदान करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के कगार पर है। सीमा सड़क संगठन 1,681.5 करोड़ रुपये की लागत से इस सुरंग का निर्माण करेगा। इस सुरंग से कारगिल, सियाचिन और नियंत्रण रेखा (एलओसी) जैसे रणनीतिक स्थानों तक भारी मशीनरी के परिवहन को सुव्यवस्थित करने और यात्रा की दूरी लगभग 100 किमी कम करने की उम्मीद है । ये सुरंग तोप और मिसाइल रोधी होंगी।

Previous Post

कांवड़ यात्रा पर पाक मीडिया ने अमेरिका में उठाया मुद्दा, हुई बेइज्जती

Next Post

विदेश मामलों में दूर रहे राज्य; केरल और ममता बनर्जी को केंद्र सरकार ने चेतायया

Next Post
एस. जयशंकर

विदेश मामलों में दूर रहे राज्य; केरल और ममता बनर्जी को केंद्र सरकार ने चेतायया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
  • जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर
  • अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए
  • गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In