डेस्क : जियोहॉटस्टार ने 5 जून की अपनी टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें दर्शकों की पसंद में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस लिस्ट में एक्शन और एंटरटेनमेंट कंटेंट का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। इसके बाद दूसरे स्थान पर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
तीसरे स्थान पर भी ‘धुरंधर’ फिल्म मौजूद है, जो दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है। इसके अलावा टॉप 10 में ‘24 सीजन 2’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ और ‘स्प्लिट्सविला 16’ जैसे शोज और फिल्में भी शामिल हैं।
लिस्ट में ‘हॉपर्स’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म भी जगह बनाने में सफल रही है, जिसे हिंदी में भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। वहीं, नौवें और दसवें स्थान पर ‘डोरेमॉन’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ को जगह मिली है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की विविधता और लगातार नए रिलीज़ दर्शकों की देखने की आदतों को तेजी से बदल रहे हैं, जिससे ट्रेंडिंग लिस्ट में हर हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।












देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत